फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspicious car found at village on indo pak border at pathankot of punjab

बॉर्डर से सटे गांव में मिली संदिग्ध कार, पुलिस वाले को कुचलने की कोशिश की

Sun, 19 Feb 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Sun, 19 Feb 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
suspicious car found at village on indo pak border at pathankot of punjab
पठानकोट में पकड़ी गई संदिग्ध कार
भारत-पाक सीमा से सटे गांव में संदिग्ध कार मिली। इसमें पांच लोग सवार थे, जिन्होंने पुलिस वाले को कुचलने की कोशिश की। इसके बाद वे गाड़ी छोड़ फरार हो गए। घटना पंजाब के पठानकोट की है। गांव अतेपुर में कार छोड़कर भागे पांच संदिग्धों में से एक पुलिस ने एक को काबू कर लिया है। पुलिस ने दो की पहचान करते हुए मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं पकड़े गए आरोपी से अभी पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा एक आरोपी ने पुलिस से सामने समर्पण कर दिया। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान बली मुहम्मद उर्फ बिल्लू निवासी गड़ियाल जेएंडके के रूप में हुई। वहीं पुलिस की गिरफ्त से बाहर चार आरोपियों में से एक की पहचान रकमदीन उर्फ गुग्गु पुत्र अमीर अली निवासी गड़ियाल (जेएंडके) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बाद में एसएसपी कार्यालय के अनुसार चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप के तहत पुलिस थाना सुजानपुर में मामला दर्ज किया गया है। बाद में सुजानपुर थाने में एक आरोपी बागू पुत्र अब्दुल रसीद निवासी हुसैन उर्फ बागू पुत्र अब्दुल रशीद निवासी बागे बहू जेएंडके ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपियों ने रुकने का इशारा करने के बावजूद भी नाके पर कार नहीं रोकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे सुजानपुर थाने की पुलिस गांव मैरा भदराली के टी प्वाइंट पर नाका लगाया था। आरोपी गांव बसरूप की तरफ से जेके नंबर की आल्टो कार में सवार होकर तेज रफ्तार से आ रहे थे। नाके पर पुलिस ने कार रोकने का इशारा किया। आरोपियों ने रोकने की बजाए कार पुलिस कर्मी पर चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया। पुलिस ने गांव अतेपुर में लावारिस छोड़ी गई कार को कब्जे में लिया गया था। चारों आरोपी भाग चुके थे। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों को तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed