फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspense on sadhvi gay marriage, waiting of polygraph result

साध्वी की समलैंगिक शादी पर सस्पेंस गहराया

Tue, 23 Dec 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा) Updated Tue, 23 Dec 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
suspense on sadhvi gay marriage, waiting of polygraph result

किशोरी से कथित समलैंगिक विवाह की शिकायत के बाद चर्चा में आई श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम की साध्वियों पर सस्पेंस गहरा गया है। घटना हरियाणा के चरखी दादरी की है।

विज्ञापन


सच सामने लाने के लिए किए गए पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट का अभी और इंतजार करना होगा। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने भरोसा जताया था कि यह रिपोर्ट सोमवार तक आ जाएगी। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट कब तक आएगी इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किशोरी से समलैंगिक विवाह और यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद एसआईटी की टीम ने जांच की थी। इसके बाद इस मामले में आश्रम की दो साध्वियों का 16 दिसंबर को दिल्ली स्थित सीबीआई की फोरेसिक लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया था। हालांकि राज्य महिला आयोग की टीम ने विश्वास जताया था कि सोमवार तक टेस्ट की रिपोर्ट आ जाएगी लेकिन रिपोर्ट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द रिपोर्ट की कर रहे हैं मांग

suspense on sadhvi gay marriage, waiting of polygraph result

पीड़ित किशोरी के परिजन पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट जल्द मंगवाने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पीड़ित किशोरी अगर जरूरत पड़े तो खुद का पॉलीग्राफ टेस्ट देने के लिए सहमति दे चुकी है।

परिजनों का कहना है कि टेस्ट रिपोर्ट जल्द मंगवा कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दादरी शहर की किशोरी के माता-पिता ने 14 नवंबर को शिकायत की थी कि उनकी बेटी का साध्वियों द्वारा वशीकरण किया गया है। उसका यौन उत्पीड़न किया गया है। किशोरी ने बयान में साध्वी द्वारा उसके साथ समलैंगिक विवाह किए जाने की बात कही थी। उसने यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था।

आज रिपोर्ट के बारे में पता करेंगी
राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने बताया कि रिपोर्ट पुलिस के आला अधिकारियों के पास आएगी। इस बारे में वह मंगलवार को पता करेंगी। फिलहाल उनके पास रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक अमित भाटिया ने बताया कि साध्वियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट कब तक आ जाएगी इस बारे में फिलहाल सही सही कुछ नहीं कहा जा सकता। उम्मीद है जल्द ही यह रिपोर्ट मिल जाएगी। पुलिस को भी रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed