{"_id":"5b48e61c4f1c1b4b748b468f","slug":"sunil-rathi-was-busy-on-the-phone-when-munna-bajrangi-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के समय जेल में किसी से फोन पर व्यस्त था सुनील राठी, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के समय जेल में किसी से फोन पर व्यस्त था सुनील राठी, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी, सुनील राठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत की जिला जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के समय सुनील से कोई लगातार फोन पर बात कर रहा था। माना जा रहा है कि फोन पर बात करने वाले के कहने पर ही जेल से ही मुन्ना के शव के दो फोटो वायरल किए गए। सुनील से किसी ने मुन्ना की सुपारी देकर हत्या कराई है। हत्या कराने वाले को दोनों फोटो डाले गए। फोन पर लगातार संपर्क में रहने वाले के कहने पर ही पहली बार तीन जबकि दूसरी बार चार गोलियां मुन्ना को मारी गईं। एसपी बागपत ने इसी एंगल पर जांच कराने की बात कही है।
बागपत की जिला जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या की गुत्थी सुलझती नजर नहीं आ रही है। हालांकि, जेल में बंद सुनील राठी मुन्ना की खुद हत्या करने की बात कह रहा है। मगर बड़ा सवाल यह है कि जेल से जो दो फोटो मुन्ना को मारने के बाद वायरल किए गए। वह किसने किए? बागपत के पुलिस सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि सुनील राठी मुन्ना को मारने से पूर्व फोन पर लगातार किसी के संपर्क में था। यही कारण था कि पहले तीन गोली मारने वाला फोटो जेल से किसी को भेजा गया।
इस फोटो में मुन्ना की छाती पर गोली लगने के कोई निशान नहीं थे। इसके बाद दूसरा फोटो मुन्ना के शव का भेजा गया, जिसमें छाती पर गोली के दो निशान थे। माना जा रहा है कि इसके बाद ही उक्त फोटो जगह-जगह वायरल कर दिए गए। पुलिस का मानना है कि फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि फोटो भेजकर पुष्टि कराई गई कि हत्या हो चुकी है। दूसरी बार फिर से गोली मारने का निर्देश मिलने पर मुन्ना को गोली मारी गई। कहा जा रहा है कि उस समय हत्या कराने वाला फोन पर ऑनलाइन था, जैसे उसने कहा हो कि मुझे भी गोली चलने की आवाज सुनाओ। इसके बाद ही दूसरी बार मुन्ना को गोली मारी गई।
विज्ञापन
पुलिस मानकर चल रही है कि सुनील ने ही जिसके कहने पर हत्या की, उसी को शव के अलग-अलग समय के दोनों फोटो भेजे हैं। हालांकि, पुलिस की गठित टीम फोटो वायरल प्रकरण की जांच कर रही है। बागपत के एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जेल से मुन्ना के फोटो वायरल करने के मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।