{"_id":"58567ed34f1c1bab60c05e26","slug":"sunam-farmer-committed-suicide-due-to-fraud-by-chit-fund-compnay","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिट फंड कंपनी से परेशान किसान ने की सुसाइड, वजह चौंकाने वाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिट फंड कंपनी से परेशान किसान ने की सुसाइड, वजह चौंकाने वाली
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
Updated Sun, 18 Dec 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी से परेशान किसान ने दी जान
चिट फंड कंपनी के एजेंट से परेशान होकर किसान ने जहर खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इसके पीछे चौंकाने वाली वजह पता चली। मामला पंजाब के संगरूर का है।
सुनाम के एक किसान हरप्रीत सिंह ने अपनी चार एकड़ जमीन बेचकर एजेंट के माध्यम से कंपनी में करीब दस लाख रुपये का निवेश किया था। अब जब पीड़ित किसान ने अपने पैसे वापिस मांगे तो वह आनाकानी करने लगा।
किसान अपने पैसे लेने के लिए एजेंट के घर गया तो इंकार करने पर उसने वहीं जहर निगल लिया। गांव छाजली के किसान हरप्रीत सिंह (42) ने कुछ साल पहले गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों (जोकि विवादों में रहने वाली चिट फंड कंपनी क्राउन के एजेंट हैं) इकबाल सिंह व हरविंदर सिंह के माध्यम से खेत जमीन बेचकर दस लाख रुपये उक्त कंपनी में लगाए थे।

Trending Videos
फरवरी में होनी थी बेटी की शादी
poison
हरप्रीत सिंह के करीबी रिश्तेदार नायब सिंह व ध्यान सिंह ने बताया कि लंबे समय से हरप्रीत सिंह दोनों एजेंटों के पैसे मांग रहा था लेकिन दोनों लगातार लटकाते रहे। अब हरप्रीत सिंह की बेटी की शादी फरवरी में होनी तय थी। अपने दोनों रिश्तेदारों के साथ हरप्रीत सिंह उक्त एजेंट के घर पैसे मांगने गया तो एजेंट ने फिर आनाकानी कर दी।
इससे दुखी होकर हरप्रीत सिंह ने वहीं जहर निगल लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सरकारी अस्पताल के समक्ष धरने देकर चिट फंड कंपनी व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। बलजीत सिंह ने कहा कि चिट फंड कंपनियों ने छाजली समेत अन्य गांवों को आर्थिक तौर पर कंगाल कर दिया है और लोग आत्महत्या कर रहे हैं।
जब तक एजेंटों को गिरफ्तार नहीं किया जाता अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। एसएचओ छाजली राकेश कुमार ने बताया कि मामले में हरविंदर सिंह, इकबाल सिंह और उनकी माता मुख्तिआर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।