फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   suicide, student suicide, boy suicide, rewari suicide, haryana suicide, crime

50 रुपये के लिए प्रिंसिपल ने प्रताड़ित किया, छात्र ने फंदा लगाया

Sun, 22 May 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sun, 22 May 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
suicide, student suicide, boy suicide, rewari suicide, haryana suicide, crime
प्रिंसिपल की प्रताड़ना के चलते 9वीं के छात्र ने फंदा लगाया, अस्पताल के बाहर परिजन - फोटो : अमर उजाला
स्कूल के प्रिंसिपल ने मात्र 50 रुपये के लिए एक छात्र को इतना प्रताड़ित किया कि उसने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव खालेटा की है। 9वीं के छात्र ने प्रिंसिपल से परेशान होकर अपने ही खेत में फांसी ले ली। इससे गुस्साए मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 15 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। उसके पिता सुंदर लाल ने बताया कि मोहित आदर्श स्कूल में पढ़ता था। कुछ दिन पहले उसके स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिला के बेटे ने मोहित को एक मोबाइल रिपेयर करवाने के लिए दिया था, जिसके लिए उसने एक हजार रुपये चुकाए थे। बाद में किसी विद्यार्थी ने प्रिंसिपल को कह दिया कि मोबाइल रिपेयर करवाने में तो 950 रुपए लगे हैं, जिसके बाद से प्रिंसिपल शर्मिला मोहित को बहाने बना-बनाकर प्रताड़ित करने लगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्कूल में प्रिंसिपल ने स्कूल के अशोक नामक एक अन्य टीचर के साथ मिलकर मोहित को बेहद बेरहमी के साथ पीटा। मोहित ने घर आकर अपनी मां राजबाई और बड़े भाई मोहन को सारी बात बताई तो उन्होंने शनिवार को स्कूल जाकर बात करने के लिए कहा। बाद में न जाने चोरी-छिपे कब मोहित घर से एक रस्सी लेकर खेत में चला गया और परिजन उसे ढूंढकर परेशान हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर उनके खेत में ही एक पेड़ से मोहित का शव फंदे पर लटके होने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे। थाना खोल के प्रभारी भीष्म कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह गांव खालेटा में एक छात्र द्वारा सुसाइड कर लिए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्हीं के आधार पर स्कूल प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed