फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide Mystery in morni

छात्रा आत्महत्याः शरीर पर खरोंच ने उलझाई खुदकुशी की गुत्थी

Tue, 31 Dec 2013 09:17 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 31 Dec 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
suicide  Mystery in morni
मोरनी क्षेत्र के भूड़ी जंगल में स्कूली छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्रा के शरीर पर खरोंच के निशानों ने कहानी को उलझा दिया है। फिलहाल, पुलिस ने दुराचार का केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, पोस्टमार्टम में यह पता चला है कि छात्रा की मौत जहर से ही हुई है, लेकिन उसके मुंह पर दबाव के भी कुछ निशान हैं। जैसे किसी ने मुंह बंद कर दिया हो, क्योंकि होठों के आसपास त्वचा का रंग नीला हो गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि यह मामला प्रेम प्रसंग का था।

आरोपी का अधजला सिम बरामद
पुलिस ने मौका ए वारदात से एक अधजला सिम बरामद किया है। यह आरोपी छात्र का है, लेकिन उसका मोबाइल नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक, वह सिम आखिरी बार 27 दिसंबर को कोट-बिल्ला गांव की टावर लोकेशन में चला था, जबकि जहां शव मिला, वह जगह कोट-बिल्ला से अलग दिशा में काफी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस लोकेशन से कहानी में पेंच आ गया है कि आखिर यह नंबर वहां तक कैसे गया? हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि मोरनी पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते वहां मोबाइल की रेंज काफी कम आती है और अक्सर दूर-दराज के इलाकों की भी लोकेशन आ जाती है।

अब विसरा जांच होगी
छात्रा के शरीर की खरोंच पर भी संशय बना हुआ है। डॉक्टरों का मानना है कि खरोंच इंसानी प्रहार से आई हैं, जबकि पुलिस का मानना है कि खरोंच जंगली झाड़ियों की हैं।


क्योंकि जहां से शव मिला, उस जगह पर काफी घना जंगल है। फिलहाल, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और विसरा जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।

छात्र के ब्लड सैंपल लिए
दपाणा गांव निवासी आरोपी छात्र को न्यायाधीश सेवानिवृत्त जज ओपी लंागयान के सामने पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।

वहीं, छात्र द्वारा दिए गए खुदकुशी के प्रयास के बयान की पुष्टि के लिए उसके ब्लड सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed