फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide, head constable suicide, haryana police man suicide, crime, chandigarh, haryana

हेड कांस्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, मौत

Sat, 23 Apr 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Apr 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
suicide, head constable suicide, haryana police man suicide, crime, chandigarh, haryana
आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। - फोटो : डेमो पिक
कांस्टेबल ने घर के बाहर खड़े होकर भाई को आवाज लगाई और उसे देखते ही खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली। कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। जानकारी के अनुसार, सुसाइड करने वाला अमित (28) हरियाणा के नरवाना का निवासी था।
विज्ञापन


वह कैंबवाला, चंडीगढ़ में छोटे भाई सुमित कुमार के साथ किराए के कमरे में रहता था। सुमित आईएएस की तैयारी कर रहा है। हरियाणा कैडर के कांस्टेबल अमित की ड्यूटी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में गेट नंबर चार पर थी। अमित अविवाहित था। पुलिस के अनुसार अमित शुक्रवार को रोजाना की तरह ड्यूटी पर तैयार होकर गया था। लेकिन, देर रात ड्यूटी से लौटकर आया और घर के लॉन में खड़ा होकर भाई को जोर जोर से आवाज लगाने लगा।
विज्ञापन


उसने कहा कि वह अपने आप को गोली मार रहा है। जितने में उसका भाई कमरे से बाहर आकर कुछ समझ पाता कि अमित ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से पेट में गोली मार ली। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना पर पहुंची पीसीआर पुलिस की मदद से उसे ने जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया। हालांकि, ड्यूटी डॉक्टरों ने कांस्टेबल को मृत बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड की वजह नहीं पता
सेक्टर-3 थाना प्रभारी नीरज सरना ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में सुसाइड नोट नहीं मिला है। जबकि, परिवार से पूछताछ में किसी तरह की वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, सुसाइड की वजह और मामले की पूरी जांच की जा रही है। जबकि, पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी है।


सीएफएसएल भेजेंगे रिवाल्वर
पुलिस के अनुसार अमित की सर्विस रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि, उसकी जांच के लिए सीएफएसएल भेजा जाएगा। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि गोली कब, कैसे और कितनी दूरी से चली है। इसी आधार पर जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed