{"_id":"578e78584f1c1b197fc4bafa","slug":"suicide-girl-suicide-girl-student-suicide-faridkoth-bholuwala","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुन्नी का फंदा लगा पंखे से लटक कर नवयुवती ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुन्नी का फंदा लगा पंखे से लटक कर नवयुवती ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sukhpreet Kaur
फरीदकोट में थाना सदर के गांव भोलूवाला में सोमवार रात एक नवयुवती ने अपने घर में पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुखप्रीत कौर (19) पुत्री स्वर्गीय हरजिंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई करने के बाद इन दिनों सुखप्रीत कौर घर में ही सिलाई का काम कर रही थी। मृतका की माता गुरमीत कौर व भाई परमिंदर सिंह के अनुसार उनके परिवार के मुखी हरजिंदर सिंह की करीब दस साल पहले मौत हो गई थी जिसके चलते वह बड़ी मुश्किल से परिवार का गुजारा चला रहे थे और इसी बात को लेकर सुखप्रीत कौर परेशान रहती थी।
इसी परेशानी के चलते उसने पारिवारिक सदस्यों की गैरहाजिरी में पंखे से अपनी चुन्नी का फंदा बना आत्महत्या कर ली। घटना के जांच अधिकारी एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस के परिवार के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।