{"_id":"570902924f1c1bf819c810d5","slug":"suicide-farmer-suicide-crime-punjab-farmer-suicide-faridkot-suicide-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने नहर में कूदकर जान दी, शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान किसान ने नहर में कूदकर जान दी, शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
फरीदकोट में सुसाइड करने वाले किसान का फाइल फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फरीदकोट में कर्ज से परेशान होकर गांव मोरांवाली के एक किसान ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान बलदेव सिंह(42) ने चार दिन पहले नहर में छलांग लगाई थी और उसका शव शनिवार को बरामद हो गया है। पिछले 15 दिनों के दौरान ही जिले में किसान के आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला सामने आया है।
इससे पहले गांव नत्थलवाला के एक किसान ने भी कर्ज से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी। जानकारी के अनुसार किसान बलदेव सिंह पर एमडीएफसी बैंक का 9 लाख,किसान गोल्ड कार्ड स्कीम का 4 लाख और सहकारी बैंक का 3 लाख रूपये का कर्ज बकाया था और लगातार फसलों का नुक्सान हो जाने की वजह से वह काफी परेशान चल रहा था।
बलदेव सिंह के भाई गुरभेज सिंह ने बताया कि सिर पर चढ़े कर्ज से परेशान होकर चार दिन पहले वह अचानक घर से चला गया और देर शाम घर वापिस लौटने पर परिवार के लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया। तलाश करने पर उसकी साईकिल व चप्पलें भोलूवाला रोड़ से नहर के किनारे से बरामद हुई जिसके बाद से उसकी नहर में तलाश की जा रही थी और शनिवार को उसका नहर से ही शव बरामद हो गया।
विज्ञापन
गांव के सरपंच के दीदार सिंह के बेटे यादविंदर सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह एक साधारण किसान था और वह अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस चौकी कलेर के इंचार्ज एएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत बलदेव सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।