फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, couple suicide, boy girl suicide, khanna couple suicide, punjab couple suicide

घर से भागकर भी एक न हो पाया प्रेमी जोड़ा तो उठाया खौफनाक कदम

Thu, 30 Jun 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब) Updated Thu, 30 Jun 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
suicide, couple suicide, boy girl suicide, khanna couple suicide, punjab couple suicide
पंजाब के खन्ना में कपल की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
20 का युवक और 17 साल की युवती। प्यार करते थे। घर से भागे, लेकिन एक न हो पाए। हारकर खौफनाक कदम उठा लिया। मदद करने वाले दोस्त की टांगे टूट गई। वारदात, पंजाब के खन्ना क्षेत्र में हुई। समराला क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव घुघराली सिखा की के पास बुधवार सुबह रेलवे लाइन पर एक प्रेमी जोड़े के कटे हुए शव मिले।
विज्ञापन


उनकी पहचान सुखविंदर सिंह (20) गांव घुघराली सिखा की और लड़की की पहचान रजनी (17) निवासी गांव हेडो के रूप में हुई है। लड़का-लड़की कई दिनों से घर से फरार थे। मंगलवार देर रात दोनों मृतक सुखविंद सिंह के गांव पहुंचे जहां सुखविंदर सिंह ने अपने दोस्त गुरजंट सिंह जो कि उसी गांव में रहता था जिसमें मृतक सुखविंदर सिंह रहता था। उसे फोन कर गांव के बाहर बनी रेलवे लाइन के पास बुलाया।
विज्ञापन


गुरजंट मौके पर पहुंचा तो सुखविंदर सिंह ने कहा कि तुम ध्यान रखना हम लोग यहीं घूम लेते हैं। गुरजंट नजर रखने के लिए गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया तो उसने देखा कि जैसे ही ट्रेन आई तो दोनों ने उसके आगे छलांग लगा दी। गुरजंट पानी की टंकी से नीचे उतरने लगा तो उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। इससे उसकी दोनों टांगें टूट गई। समराला के सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed