फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   suicide, couple suicide, abohar couple suicide, punjab couple suicide, crime, punjab

घर से भागे प्रेमी जोड़े ने खेत में संबंध बनाए, पानी की डिग्गी से मिली लाशें

Fri, 17 Jun 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर Updated Fri, 17 Jun 2016 12:15 PM IST
suicide, couple suicide, abohar couple suicide, punjab couple suicide, crime, punjab
पंजाब के प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
एक युवा प्रेमी जोड़े के खेत में बनी पानी की डिग्गी से शव बरामद हुए। मौके पर मिले सुबूत इशारा करते हैं कि मरने से पहले दोनों ने संबंध बनाए। घटना, अबोहर उपमंडल के गांव वरियामखेडा में बुधवार रात हुई। सूचना मिलते ही थाना बहाववाला पुलिस ने ग्रामीणों के साथ नोकझोंक के बाद शवों को कब्जे में लिया तथा जांच शुरू कर दी।गांव निवासी करीब 22 वर्षीय भेड़ पालक सुनील पुत्र बेगाराम नायक व करीब 19 वर्षीय पार्वती पुत्री राम प्रताप नायक का पिछले काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के घर आमने-सामने हैं।


बुधवार रात के समय सुनील और पार्वती दोनों गांव के बाहर चौ. मदन लाल पुत्र ज्वालाराम के खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास गए। वहां पार्वती की चुन्नी से दोनों ने एक दूसरे को बांध लिया तथा डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह होते ही खेत मालिक मदन लाल का नौकर गौरीशंकर डिग्गी के पास ही बने कमरे से कुछ समान लेने गया तो उसने पानी की डिग्गी के किनारे पर दो मोबाइल, लेडीज तथा जेंटस चप्पलों की जोड़ी, कीटनाशक दवाई तथा कुछ आपत्तिजनक सामान पड़ा देखकर इसकी सूचना खेत मालिक को दी।


सूचना मिलते ही गांव में शोर मच गया और बड़ी संख्या में लोग डिग्गी पर पहुंच गए तथा गोताखोरों ने रस्सों की मदद से पानी में तलाश की तो उसमें से सुनील और पार्वती के शव आपस में बंधे हुए पाए गए। घटनास्थल पर पहुंचे गांव के सरपंच एडवोकेट सुशील सिहाग ने बताया कि दोनों शवों के नाक से खून बह रहा था। इससे प्रतीत होता है कि सुबह करीब 4 बजे इन्होंने छलांग लगाई होगी। जानकारी मिलते ही थाना बहाववाला की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


दोनों शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। वे शवों का बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार करना चाहते थे, लेकिन बाद में भारी पुलिस बल के बीच शवों को अस्पताल लाया गया। इसके बाद एसपी बलजीत सिंह तथा थाना नंबर एक के प्रभारी बलकार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed