फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide by Pragnent Lady duw to Domestic Voilence

गर्भवती ने जान दी, सुसाइड नोट ने खोला सच

Sat, 07 Feb 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल/ पूंडरी
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल/ पूंडरी Updated Sat, 07 Feb 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
Suicide by Pragnent Lady duw to Domestic Voilence

26 साल की गर्भवती ने मायके में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व उसने स्टांप पेपर पर सुसाइट नोट भी लिखा, जिसमें पति व सास ससुर सहित पांच लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पिता ईश्वर सिंह की शिकायत व सुसाइट नोट के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। महिला की शादी करनाल में हुई थी।
विज्ञापन


सोनिया का पोस्टमार्टम करवाने सामान्य अस्पताल आए पिता गांव सांच निवासी ईश्वर सिंह, ताऊ सतपाल व भाई बलविंद्र ने बताया कि 21 फरवरी 2014 को करनाल निवासी अजय के साथ सोनिया की शादी हुई थी। सोनिया का पति आस्ट्रेलिया में रहता था, लेकिन अब वह करनाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका से मारपीट करता था आरोपी पति

Suicide by Pragnent Lady duw to Domestic Voilence

शादी के बाद वह सोनिया को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगा। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कुछ पैसे लिए। अजय सोनिया के साथ मारपीट करता था और उसे तलाक देने की बात भी कहता था।

सोनिया आठ महीने से गर्भवती थी और अपने मायके सांच में रह रही थी। इस बात पर पांच बार पंचायत भी हुई। अंतिम बार 4 फरवरी बुधवार को करनाल में पंचायत हुई तो सोनिया भी पंचायत के साथ अपने ससुराल गई।

जब वह अपने पति व सास के पास पहुंची तो उन्होंने उसे जोर से ठोकर मार दी, जिससे वह सीढ़ियों में नीचे जा गिरी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब परिवार के सदस्य बाहर गए थे, तो पीछे से सोनिया ने जहर निगल लिया। इलाज के लिए अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतका ने स्टांप पेपर पर लिखा सुसाइड नोट

Suicide by Pragnent Lady duw to Domestic Voilence

सोनिया ने मरने से पहले स्टांप पेपर पर सुसाइड नोट लिया। यह स्टांप पेपर उसने बुधवार को करनाल में हुई पंचायत के बाद होने वाले संभावित समझौते के लिए लिया था।

उसकी मंशा थी कि यदि पंचायत में ससुराल पक्ष उसे अपने साथ ले जाने के लिए राजी होता है तो वह इस बात को स्टांप पेपर पर लिखवाएगी। लेकिन पति व सास ने उसे रखने की बजाये ठोकर मारकर अपमानित किया। इसे सोनिया सहन नहीं कर सकी।

जिस स्टांप पेपर को सोनिया अपनी किस्मत का फैसला लिखवाने के लिए लाई थी, उसी पर मौत की कहानी बयान करके जिंदगी को अलविदा कह गई।

सुसाइट नोट: ‘मेरे साथ धोखे से शादी की...’

Suicide by Pragnent Lady duw to Domestic Voilence

मेरी शादी अजय अत्री पिता महेंद्र सिंह अत्री, मां निर्मला, निवास स्थान करनाल सेक्टर 8 मकान नंबर 342 में रहते है। ये लोग 5 महीने मेरे साथ ठीक रहे। उसके बाद जन्म पत्री बनवाने को मेरे पापा जी को कहा, उसके बाद पैसों की मांग की, मेरे पापा जी ने आठ लाख रुपये दिये। उसके बाद मारपिटाई शुरू की। उसके बाद पैसे लेने के लिए फिर घर भेज दिया।

मेरे साथ धोखाधड़ी से शादी की। उसके बाद पता चला की इसके दो बच्चे भी हैं। मेरे को बोला मैं तुम्हारा बच्चा ले लूंगा और तुम्हें तलाक दे दूंगा और मुझे कहा कि अगर घर से दस लाख रुपये लेकर आएगी तो रखूंगा, नहीं घर में नहीं आने दूंगा। अब इसकी मां हर रोज मेरे साथ मारपिटाई करती है।

ये तीनों लोग मुझे मारते हैं और मुझे मरने पर मजबूर करते हैं। इसलिए इन तीनों की वजह से मैं आत्महत्या कर रही हूं। ये तीनों लोग मेरी मौत के  जिम्मेवार हैं। इनका मुख्य सलाहकार मामा राजपाल बस्तलीवाला है। उसी की सलाह पर ये सब चल रहें है और मौसा गुरदयाल श्यामनवाला है।
सोनिया, पत्नी, अजय अत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed