फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide by married woman due to second wife of husband

'सौतन' को सह न पाई तो उठाया खौफनाक कदम

Sat, 04 Apr 2015 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 04 Apr 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
suicide by married woman due to second wife of husband

पति के अवैध संबंध के चलते विवाहिता ने खौफनाक कदम उठा लिया। मामला, हरियाणा के सिरसा शहर का है। शहर की रानियां चुंगी स्थित सुथार कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शहर पुलिस ने मृतका की मां निंद्रो बाई की शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम सामान्य अस्पताल में किया गया। आरोप है कि पति के अवैध संबंधों के विवाहिता ने यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार रानियां निवासी रणदीप कौर की शादी आठ साल पहले रानियां चुंगी निवासी श्याम लाल से हुई थी। श्याम लाल ट्रक चलाता है। शादी के बाद हरदीप कौर ने दो बच्चों को जन्म दिया।
विज्ञापन


दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और पति श्याम लाल नाराज होकर घर से चला गया। बृहस्पतिवार रात को रणदीप कौर ने दोनों बच्चों को सुला दिया। बच्चों को नींद आने के बाद उसने अधिक तनाव में आकर कमरे में लगे गार्डर पर चुन्नी से फंदा डाला और फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बच्चों ने फंदे पर लटका देखा मां का शव

suicide by married woman due to second wife of husband

शुक्रवार सुबह जब बच्चे उठे तो उन्होंने मां का शव फंदे पर लटका हुआ देखा। सात वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय पुत्र ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस और मृतका के परिजनों को दी।

मृतका का भाई छिंद्र सिंह और मां निंद्रो बाई सूचना मिले ही मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मां निंद्रो बाई का कहना है कि पति श्याम लाल के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है।

आरोप है कि श्याम लाल हररोज उसकी बेटी से झगड़ा करता था। पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। आरोपी इस समय ट्रक लेकर बंगलुरू गया हुआ है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करके उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed