फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide by lady in altius hotel, chandigarh

सुसाइड नोट लिखा और खा लिया जहर...पति भी लापता

Thu, 28 May 2015 09:39 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 May 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
suicide by lady in altius hotel, chandigarh

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होटल एल्टस में बुधवार देर रात एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। होटल के कमरे से पुलिस को जहर की शीशी और सुसाइड नोट मिला है। मामले की छानबीन के लिए पुलिस घर पहुंची तो पति भी लापता मिला।

विज्ञापन


होटल से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद साढ़े 3 बजे सेक्टर-44 निवासी तनिंदर नाम की महिला होटल में आई थी। उसने अपने पति तरनजीत सिंह के आईडी प्रूफ पर प्राइम रूम बुक करवाया और कहा कि कुछ देर में उसके पति भी यहां आने वाले हैं।
विज्ञापन


महिला के कमरे में जाने के करीब सात घंटे बाद महिला के पति ने होटल के लैंडलाइन पर फोन किया। उसने कहा कि मेरी पत्नी फोन रिसीव नहीं कर रही है। इस पर होटल कर्मचारी रूम में गए तो दरवाजा नहीं खुला। होटल कर्मचारियों ने मास्टर-की से कमरा खोला तो देखा कि महिला बेड पर अचेत पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पास जहर की शीशी और सुसाइड नोट पड़ा था। कर्मियों ने तुरंत पुलिस और महिला के पति को सूचना दी। मौके पर सेक्टर-31 थाना की पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर रात दो बजे तक पुलिस और सीएफएसएल टीम होटल में जांच कर रही थी।

वहीं थाना पुलिस ने आईडी प्रूफ के माध्यम से पति तरनजीत सिंह के हाउस नंबर-1422 पर छापेमारी की। जहां पर लॉक लगा था। पुलिस ने बताया कि वह यहां किराये पर रहता था।


नहीं लगा तनाव में है
होटल कर्मचारियों ने बताया कि महिला जब होटल में आई तो वह नॉर्मल थी। उसके चेहरे व बातचीत से लगा ही नहीं कि वह किसी तनाव में है। देर रात सीएफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए। टीम ने जहर की शीशी और होटल के कमरे का सामान भी चेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed