{"_id":"96880acd54c9c1341c320315d6fe1356","slug":"suicide-by-couple-in-front-of-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में हाथ डाल ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथों में हाथ डाल ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(पंजाब)
Updated Sun, 24 Aug 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल-कालका रेल मार्ग पर गांव अधरेड़ा के पास रविवार शाम पांच बजे ट्रेन के आगे कूदकर महिला-पुरुष ने जान दे दी।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने मौके से पल्सर मोटरसाइकिल कब्जे में ली है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जीआरपी के अनुसार मृतकों की आयु 35 के आसपास रही होगी। कुछ चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने ट्रेन को आती देखकर हाथ में हाथ डालकर एक साथ छलांग लगाई।
पैसेंजर ट्रेन की स्पीड तेज होने के कारण दोनों के शरीर के चिथड़े हो गए। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से मृतकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सांवले रंग की मृतका हरे रंग का शूट पहने थी। वहीं सांवले रंग के मृतक ने नीली टीशर्ट एवं नीली जींस पहन रखी थी।