फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide, boy suicide, married boy suicide, rohtak suicide, haryana suicide, crime

पत्नी की जुदाई सह न सका, फोन पर बात करते-करते फंदा लगाया

Mon, 18 Apr 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 18 Apr 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
suicide, boy suicide, married boy suicide, rohtak suicide, haryana suicide, crime
रोहतक में युवक ने फंदा लगाया - फोटो : फाइल फोटो
पत्नी मायके से नहीं लौटी तो उसकी जुदाई युवक सह न कर सका और पत्नी से मोबाइल पर बात करते-करते फंदे पर झूल गया। मृतक की पहचान श्रीनगर कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई। उसका शव फंदे पर लटका था और मोबाइल उसके पैर के पास पड़ा था। पुलिस ने मोबाइल की डिटेल देखी तो आखिरी बात उसने पत्नी से बात की थी। बताया जा रहा है कि दीपक की पत्नी झगड़ा होने के बाद काफी समय से ससुराल नहीं आई थी। इसी बात को लेकर दीपक तनाव में था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक श्रीनगर कॉलोनी निवासी राजेंद्र मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनके तीन बेटे और दो बेटी हैं। बड़ा बेटा 22 वर्षीय दीपक घर-घर जाकर आरओ लगाने और मरम्मत करने का काम करता था। दीपक का छोटा भाई शैलेंद्र शहर के एक कॉलेज में पढ़ाई करता है। राजेंद्र ने बताया कि दीपक और शैलेंद्र की शादी 12 दिसंबर 2015 को गांव पटवापुर निवासी दो बहनों से हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि मामूली झगड़े को लेकर दोनों बहनें करीब तीन महीने पहले मायके चली गईं थीं। इसके बाद वे ससुराल नहीं लौटीं। जब दीपक और उसके परिवार के सदस्य बहुओं को लेने उनके मायके पटवापुर गए तब भी वे वापस नहीं आईं। इसी बात को लेकर दीपक तनाव में था। रविवार दोपहर को दीपक खाना खाने के बाद ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने कमरे का गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जैसे-तैसे कमरे का दरवाजा खोला तो दीपक फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो मृतक के पैर के पास मोबाइल पड़ा मिला। उसने मोबाइल से अंतिम बार पत्नी के मायके का मोबाइल नंबर डायल मिला है, हालांकि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। 

पिता बोले, अब दूसरे बेटे की चिंता
दीपक के आत्महत्या करने के बाद उनके पिता राजेंद्र को दूसरे बेटे की चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि दीपक की मौत का कारण उसकी पत्नी है। वह बेटे की पत्नी को मनाने कई बार पटवापुर गए, लेकिन बात नहीं बनी। दूसरे बेटे शैलेंद्र की पत्नी भी मायके में ही है। सूत्रों के अनुसार शादी के अगले दिन जब दोनों बहनें अपने मायके वापस गईं थी तो उन्हें वापस नहीं भेजा गया था। दो दिन बाद पंचायत होने पर दोनों बहनें वापस आईं थीं। 


आपसी मनमुटाव के कारण दीपक की पत्नी अपने मायके चली गई थी। इससे वह तनाव में था। इस कारण ही उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- विवेक कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed