फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   suicide, boy suicide, crime, rohtak boy suicide, lover suicide, rohtak, haryana

शादी न हुई तो प्रेमिका के घर के बाहर जान दे दी

Thu, 28 Apr 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 28 Apr 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
suicide, boy suicide, crime, rohtak boy suicide, lover suicide, rohtak, haryana
सुसाइड - फोटो : demo pic
प्रेमिका से शादी न होने पर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली, वो भी प्रेमिका के घर के बाहर। आत्महत्या करने के साथ उसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने प्रेमिका को शव दिखाने की इच्छा जाहिर की। हालांकि उसने ये नहीं सोचा कि उसके इस कदम से तीन बच्चों से पिता, पत्नी से पति और पिता से उसका एकलौता बेटा छिन जाएगा।
विज्ञापन


मामला खिड़वाली गांव का है। एक व्यक्ति ने शादीशुदा प्रेमिका के घर के पास खाली पड़े प्लाट में शनिवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। सुबह उसका शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें प्रेमिका से जुदाई की बात करते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया। सांपला कस्बे में रविवार सुबह एक खाली प्लाट में एक युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें प्रेमिका से जुदाई सहन न होने की बात लिखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी शिनाख्त खिड़वाली निवासी बिशन सिंह (35) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक बिशन सिंह शादीशुदा होने के बावजूद किसी लड़की से प्यार करता था। प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद उसने मिलना-जुलना बंद कर दिया, जो उसे सहन नहीं हुआ और प्रेमिका के घर के बराबर वाले प्लाट में शनिवार देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया।

पड़ोसियों ने देर रात चिल्लाने की सुनी आवाज

suicide, boy suicide, crime, rohtak boy suicide, lover suicide, rohtak, haryana
ऐप फेल होने के कारण कर ली आत्महत्या
पड़ोसियों ने बताया कि रात करीब ढाई बजे उन्हें चिल्लाने की आवाज तो सुनाई दी, लेकिन वे समझे कि कोई शराबी होगा जो नशे में शोर मचा रहा है। पुलिस को शव के पास से जहरीला पदार्थ की डिबिया मिली इसमें और भी जहरीला पदार्थ था। पुलिस ने बिशन का मोबाइल कब्जे में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि मोबाइल की डिटेल से पता चलेगा कि मृतक की किस समय किन लोगों से बात हुई। साथ ही सुसाइड नोट की राइटिंग का भी मिलान कराया जाएगा। पुलिस ने बताया है कि प्रेमिका और उसका परिवार हादसे के बाद से घर पर नहीं हैं। वहीं मृतक के तीन बच्चे, पत्नी हैं। जबकि वह खुद एकलौता बेटा था।

ये था सुसाइड नोट
 ....तेरा बिशन तेरे बिना नहीं रह सका, मजबूरन मौत का कदम उठाना पड़ रहा है। तूने सोचा होगा बिशन बकवास करता है, झूठ बोलता है, पर मैं अपनी जगह पर सही हूं। जो तुमने सोचा वह गलत था। सोचा तो ये था कि दोनों अपने-अपने घर सही तरह से रहेंगे, पर मुझे तेरी याद हर पल सताती रही। अगर तुम मेरे पास फोन भी करती रहती तो मैं ठीक रहता।

पर प्यार के दुश्मनों ने फोन भी नहीं करने दिया। मैं तो कहता हूं कि प्यार करने वालों को या तो मिलने दो या फिर दोनों को मार दो।.....मैं तेरे घर के सामने इसलिए मर रहा ताकि तुझे पता चल जाए कि बिशन मर गया है। मैं अपनी आत्महत्या स्वयं कर रहा हूं। मेरी पुलिस प्रशासन से प्रार्थना है कि मेरा शव एक बार मेरी प्रेमिका को जरूर दिखा देना। किसी प्रकार भी किसी पर काई कार्रवाई नहीं करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed