{"_id":"b554816dce76660a2287b3a7b852a3e7","slug":"sucide-by-iaf-flight-lieutenant","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में असफल वायुसेना अफसर ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में असफल वायुसेना अफसर ने खुद को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
Updated Fri, 04 Apr 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
प्रेम संबंधों में असफल रहने के कारण भारतीय वायु सेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीकांत मडगी ने वीरवार की रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
एनडीए पासआउट 25 वर्षीय इस होनहार पायलट ने एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की राइफल शूटिंग रेंज में अपनी सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारी।
घटना के समय रेंज में राइफल शूटिंग का अभ्यास चल रहा है। पुलिस को मृतक श्रीकांत मडगी के कपड़ों से पांच पन्नों का बेहद भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसे सुधार पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मृतक मडगी के शव का शुक्रवार को सिविल अस्पताल सुधार में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव वायुसेना अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।
थाना सुधार में एयरफोर्स स्टेशन हलवारा में तैनात विंग कमांडर वाइएस चौहान के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूल रूप से बंगलूरू निवासी श्रीकांत मडगी का शव सड़क के रास्ते दिल्ली ले जाया जाएगा। वहां से वायुसेना के विशेष विमान से उसे बैंगलोर पहुंचाया जाएगा।
सेना करेगी उच्चस्तरीय जांच
थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह खैरा ने कहा कि गोली मृतक की कनपट्टी के आरपार निकल गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डिफेंस वक्ता नरेश विज ने कहा कि मामले में सेना ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन