फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sub-inspector's daughter killed For dowry

विजिलेंस में सब इंस्पेक्टर की बेटी का कत्ल, पति समेत ससुराली फरार

Tue, 13 Sep 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 13 Sep 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
sub-inspector's daughter killed For dowry
Murder - फोटो : Demo Pic
बठिंडा के गांव दयोन में एक विवाहिता की उसके ससुरालियों ने दहेज के लिए तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुराली भूमिगत हो गए। मृतका की पहचान राजविंदर कौर के तौर पर हुई है। उसके पिता विजिलेंस विभाग फाजिल्का में बतौर सब इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने राजविंदर के भाई गुरचरन सिंह की शिकायत पर आरोपी पति कुलविंदर सिंह, ससुर सुखदेव सिंह, सास सुखवंत कौर और ननंद रूपनदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरचरण सिंह ने बताया कि उनकी रिश्तेदार राजविंदर कौर की शादी करीब तीन साल पहले कुलविंदर सिंह निवासी दयोन से हुई थी। शादी के दौरान राजविंदर के घरवालों ने उसके ससुरालियों को कार, जेवर और नगदी भी दी थी। वहीं शादी के कुछ समय बाद राजविंदर के अभिभावकों को पता चला कि कुलविंदर सिंह नशेड़ी है, जिस वजह से उसने अपनी पत्नी के जेवर और गाड़ी भी बेच दी है। 
विज्ञापन

विवाहिता के पिता विजिलेंस में सब इंस्पेक्टर

sub-inspector's daughter killed For dowry
कत्ल - फोटो : Demo Pic
गुरचरण ने बताया कि इसके बाद राजविंदर के ससुराली उसको और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। इस वजह से रविवार देर रात को भी दहेज की मांग पर ससुराल परिवार का राजविंदर कौर से झगड़ा हुआ। इस दौरान ससुरालियों ने राजविंदर पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव को खुर्द बुर्द करने की भी कोशिश की। इस बारे में थाना सदर प्रभारी हरनेक सिंह का कहना है कि पुलिस ने विवाहिता के रिश्तेदार गुरचरण सिंह की शिकायत पर आरोपी पति, सास, ससुर और ननंद पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता विजिलेंस विभाग फाजिल्का में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed