{"_id":"57d6a4824f1c1b922cd47560","slug":"sub-inspector-s-daughter-killed-for-dowry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस में सब इंस्पेक्टर की बेटी का कत्ल, पति समेत ससुराली फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस में सब इंस्पेक्टर की बेटी का कत्ल, पति समेत ससुराली फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Tue, 13 Sep 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा के गांव दयोन में एक विवाहिता की उसके ससुरालियों ने दहेज के लिए तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुराली भूमिगत हो गए। मृतका की पहचान राजविंदर कौर के तौर पर हुई है। उसके पिता विजिलेंस विभाग फाजिल्का में बतौर सब इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात हैं।
पुलिस ने राजविंदर के भाई गुरचरन सिंह की शिकायत पर आरोपी पति कुलविंदर सिंह, ससुर सुखदेव सिंह, सास सुखवंत कौर और ननंद रूपनदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरचरण सिंह ने बताया कि उनकी रिश्तेदार राजविंदर कौर की शादी करीब तीन साल पहले कुलविंदर सिंह निवासी दयोन से हुई थी। शादी के दौरान राजविंदर के घरवालों ने उसके ससुरालियों को कार, जेवर और नगदी भी दी थी। वहीं शादी के कुछ समय बाद राजविंदर के अभिभावकों को पता चला कि कुलविंदर सिंह नशेड़ी है, जिस वजह से उसने अपनी पत्नी के जेवर और गाड़ी भी बेच दी है।

विवाहिता के पिता विजिलेंस में सब इंस्पेक्टर
कत्ल
- फोटो : Demo Pic
गुरचरण ने बताया कि इसके बाद राजविंदर के ससुराली उसको और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। इस वजह से रविवार देर रात को भी दहेज की मांग पर ससुराल परिवार का राजविंदर कौर से झगड़ा हुआ। इस दौरान ससुरालियों ने राजविंदर पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव को खुर्द बुर्द करने की भी कोशिश की। इस बारे में थाना सदर प्रभारी हरनेक सिंह का कहना है कि पुलिस ने विवाहिता के रिश्तेदार गुरचरण सिंह की शिकायत पर आरोपी पति, सास, ससुर और ननंद पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता विजिलेंस विभाग फाजिल्का में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात हैं।