{"_id":"33de7898dfec359a04eb421b4b4e88fc","slug":"student-tried-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने पर छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेल होने पर छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Tue, 06 May 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधि गेट मोहल्ले में रहने वाले एक 9वीं कक्षा के छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उसे स्कूल के टीचर ने ऐसे करने से बचा लिया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने मौके पर पुलिस को बुलाकर छात्र को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने छात्र के खिलाफ कार्रवाई करते उसको तत्काल एसडीएम के सामने पेश किया। एसडीएम ने उसे चेतावनी देकर जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना सोमवार सुबह 11 बजे ही है, जब मनीमाजरा बस स्टैंड के पास स्कूल के 9वीं कक्षा में फेल हुए बच्चों ने आकर स्कूल में अपने रिजल्ट को लेकर हंगामा कर दिया। इतने में एक युवक प्रिंसिपल के कमरे में गया और प्रिंसिपल से रोष जताकर उन्हें खुद को पास करने की जिद करने लगा।
विज्ञापन
प्रिंसिपल के मना करने पर उसने अपनी जेब से जहरीला पदार्थ निकला कर आत्महत्या करने की धमकी थी। इस पर स्कूल के स्टाफ ने उसे रोक दिया।
स्कूल की प्रिंसिपल रेणू चोपड़ा ने बताया छात्र के माता पिता की चार साल पहले किसी हादसे में मौत हो चुकी है। उसके बाद हालांकि वह अपने भाई के साथ रहता है, लेकिन उसकी फीस और अन्य पढ़ाई का खर्च प्रिंसिपल अपने पास से दे रही हैं।