फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student murdered in Sonipat of Haryana

सोनीपतः झगड़े में बीचबचाव करना छात्र को पड़ गया भारी, तेजधार हथियार से कर दी गई हत्या

Mon, 09 Dec 2019 10:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Dec 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
Student murdered in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे बीएससी के एक छात्र की सोमवार शाम तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर गांव तेवड़ी के रहने वाले थे। परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


गांव खुबडू निवासी रजनीश (21) साउथ प्वाइंट शिक्षण संस्थान में एमएससी का छात्र था। वह देर शाम शिक्षण संस्थान के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। रजनीश बीचबचाव कराने लगा तो उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। कुछ युवकों ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। 

विज्ञापन

जाहरी रेलवे फ्लाईओवर के पास स्थित साउथ प्वाइंट शिक्षण संस्थान के पास कुछ हमलावरों ने छात्र पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। बताया गया है कि छात्र झगड़ा कर रहे युवकों में बीचबचाव करा रहा था। शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सदर, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed