फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student murder who went to Cyprus after dispute in birtday party

साइप्रस गए छात्र की हत्या, जन्मदिन की पार्टी में हुआ था झगड़ा

Sun, 08 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाभा (पटियाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाभा (पटियाला) Updated Sun, 08 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Student murder who went to Cyprus after dispute in birtday party
साइप्रस में सरबजीत की हत्या - फोटो : अमर उजाला

नाभा के गांव पहाड़पुर के एक छात्र सरबजीत सिंह की साइप्रस में हत्या का मामला सामने आया है। सरबजीत के तीन दोस्त भी जख्मी हुए हैं। इनमें से एक कोमा में है। 

विज्ञापन


सरबजीत सिंह उर्फ सरबी (23) के पिता बलविंदर सिंह, माता जसबीर कौर ने बताया कि सरबजीत उनका इकलौता बेटा था। बुधवार को उसके दोस्तों ने साइप्रस में झगड़े के बाद चाकुओं से गोद उसका कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन


इसमें तीन अन्य छात्र जख्मी हो गए। बलविंदर सिंह के अनुसार साइप्रस पुलिस ने दोपहर दो बजे फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने उन्हें बताया कि सरबजीत दोस्तों के साथ किसी के जन्मदिन पर बीच पर पार्टी करने के लिए गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर बुलाया और चाकुओं से गोदकर किया कत्ल

Student murder who went to Cyprus after dispute in birtday party
पु‌लिस - फोटो : file photo

वहां किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया और सब लोग अपने घरों को चले गए। बाद में रात दो बजे हरियाणा के कुछ नौजवानों ने सरबजीत सिंह के घर आकर उसे बाहर बुलाया और चाकुओं से गोदकर उसका कत्ल कर दिया। 

इस बीच उसके रूममेट्स अमन, सन्नी और बिक्रम सिंह ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इनमें बिक्रम सिंह कोमा में है जबकि बाकी दो की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं। सरबजीत सिंह इंट्रनापा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए गया था। पिता बलविंदर सिंह ने शनिवार को नाभा पहुंचे पटियाला के सांसद डॉ धर्मवीर गांधी से मुलाकात कर बेटे की लाश को नाभा लाने के लिए गुहार लगाई। डॉ गांधी ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बातकर उनकी हरसंभव मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed