फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   student complete syllabus before the Time is punished by school teacher

समय से पहले सिलेबस पूरा कर लिया तो टीचर ने दी वो सजा, परिजन सकते में

Mon, 01 Aug 2016 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Mon, 01 Aug 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
student complete syllabus before the Time is punished by school teacher
Notebook - फोटो : amar ujala
छात्र ने समय से पहले ही सिलेबस पूरा कर लिया। इससे टीचर को इतना गुस्सा आया कि उसने उसे वो सजा दी, परिजनों के होश उड़ गए। सेंट जेवियर्स जूनियर स्कूल की एक शिक्षिका ने छात्रा द्वारा समय से पहले सिलेबस पूरा करने पर उसकी नोट बुक और किताबें फाड़ डालीं। यह आरोप पंचकूला सेक्टर-20 निवासी छात्रा की मां सुधा गौतम ने लगाया है। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो शिक्षिका लगातार तीन दिन तक बच्ची को सजा देती रही। 
विज्ञापन


सुधा ने बताया कि शिक्षिका ने बच्ची को धूप में क्लास रूम के बाहर खड़ा कर दिया था। इसके साथ ही बच्ची को पानी भी नहीं पीने देती थी। छात्रा की मां ने जब इस संबंध में प्रिंसिपल से शिकायत की तो प्रिंसिपल ने उनकी फरियाद नहीं सुनी। प्रिंसिपल ने शिक्षिका के बजाय मां को डांटा।
विज्ञापन


जब पीड़ित मां पंचकूला सेक्टर-20 थाने में शिक्षिका की शिकायत करने पहुंची तो वहां मौजूद एएसआई ने कार्रवाई करने के बजाय उनका मजाक उड़ाया। महिला ने शनिवार को मामले की शिकायत पंचकूला के डीसीपी को दी है। उन्होंने सेक्टर-20 के एसएचओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसएचओ ने मुलाजिमों को फटकार लगाई और मामले की जांच के लिए महिला को आश्वस्त किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेकेंड क्लास की है छात्रा
सेक्टर-20 की रहने वाली सुधा ने बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी सेंट जेवियर्स जूनियर स्कूल में क्लास सेकेंड ए की छात्रा है। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में उसने अपना सिलेबस पूरा कर लिया था।

स्कूल खुलने पर 11 जून को उनकी बेटी स्कूल गई तो स्कूल की शिक्षिका मोनिका भारद्वाज ने आपत्ति जताई और कहा कि एक्ट्रा वर्क क्यों किया। जब वह जवाब नहीं दे पाई तो शिक्षिका रोजाना बच्ची की किताबें और नोट बुक फाड़ने लगी। सुधा ने बताया कि मामला हद से बढ़ने लगा तो उन्होंने 22 जून को स्कूल प्रिंसिपल को मामले की शिकायत दी।

इसके बाद सुधार होने के बजाय स्कूल टीचर का बर्ताव बच्ची के प्रति और ज्यादा सख्त हो गया और वह अन्य सिलेबस की किताबें फाड़ने लगी। इसके बाद उन्होंने 27 जून को शिक्षिका के खिलाफ प्रिंसिपल से फिर शिकायत कीं तो टीचर से कुछ पूछने के बजाय प्रिंसिपल ने मां को ही डांट लगा दी।

इसके बाद से शिक्षिका ने छात्रा को रोजाना परेशान करना शुरू कर दिया। वह कभी क्लास के बाहर खड़ी कर देती थी और कई बार बच्ची का पानी और लंच तक बंद कर दिया जाता था। सुधा के अनुसार धूप में बच्ची को काफी देर तक खड़ा रहने की वजह से बच्ची को बुखार भी है।        

थाने में पुलिसकर्मियों ने मां की एक न सुनी

student complete syllabus before the Time is punished by school teacher
Student's Mother - फोटो : amar ujala
थाने में पुलिसकर्मियों ने मां की एक न सुनी
28 जुलाई को सुधा ने शिक्षिका के खिलाफ पंचकूला सेक्टर-20 थाने में शिकायत देने गईं। उनका आरोप है कि कार्रवाई के बजाय थाने में मौजूद पुलिसकर्मी हंसने लगे। फिर वह शनिवार को थाने गईं तो एसएचओ से मुलाकात हुई। एचएचओ ने जानकारी मिलने के बाद मुलाजिमों को फटकार लगाई और महिला को आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच वह खुद करेंगे। 

कार्डियक प्रॉबलम की वजह से मां ने पहले पूरा करा दिया था सिलेबस 
सुधा ने कहा कि उन्हें कार्डियक प्रॉबलम है। उनका इलाज फोर्टिस में चल रहा है। इसी वजह से उन्होंने पहले ही बेटी के सिलेबस को पूरा करवा दिया था। 

कोट
मामले की शिकायत मेरे पास आई है। पीड़ित मां की शिकायत न सुनने वाले मुलाजिमों को फटकार लगाया हूं। इस मामले की जांच खुद करूंगा।
- यशदीप सिंह, इंस्पेक्टर, सेक्टर-20 थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed