{"_id":"63359fe5145c6940bb285021","slug":"student-commits-suicide-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में छात्र ने की खुदकुशी: आइलेट्स में कम बैंड आए, घरवालों को ज्यादा बताया, सच सामने आने पर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में छात्र ने की खुदकुशी: आइलेट्स में कम बैंड आए, घरवालों को ज्यादा बताया, सच सामने आने पर दी जान
Thu, 29 Sep 2022 07:11 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Sep 2022 07:11 PM IST
सार
थाना रामामंडी के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें मृतक के पिता ने कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी थी कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो जांच के बाद मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आइलेट्स की परीक्षा में कम बैंड आने पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पंजाब के जालंधर का है। बात इतनी थी कि मृतक हर्ष के आइलेट्स में बैंड कम आए थे लेकिन उसने अपने घरवालों को झूठ बोल दिया कि उसके सात बैंड आए हैं। इस झूठ की सच्चाई जब हर्ष के घरवालों के सामने आई तो हर्ष को काफी बुरा लगा। इसी कारण उसने अपनी जान दे दी। मामला जालंधर के ग्रीन एनक्लेव का है।
विज्ञापन
पता चला है कि हर्ष को विदेश जाने की काफी इच्छा थी। उसने आइलेट्स के पेपर दिए थे, जिसमें उसके कम बैंड आए थे। आइलेट्स में कम बैंड आने की वजह से उसने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। हर्ष की मौत के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया व परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे थाना रामामंडी के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें मृतक के पिता ने कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी थी कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो जांच के बाद मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मृतक के परिवार वालों के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई कर शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन