फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   student beaten, slapping, teacher slapping, student slapping, karnal, haryana

टीचर ने छात्र को इतना पीटा, कान का पर्दा फट गया, निलंबित

Sun, 27 Mar 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिहोवा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिहोवा Updated Sun, 27 Mar 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
student beaten, slapping, teacher slapping, student slapping, karnal, haryana
स्कूल में स्टूडेंट की पिटाई - फोटो : डेमो फोटो
पिहोवा के एक निजी स्कूल के टीचर द्वारा कक्षा सातवीं के एक छात्र के साथ मारपीट की। जिसके कारण बच्चे के कान का पर्दा फट गया। पर्दा फटने के बाद उक्त छात्र के कान से खून का रिसाव होने लगा। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और स्कूल में जमकर बवाल काटा। परिजन बच्चे को पिहोवा के सरकारी अस्पताल ले गए जहां उसे कुरुक्षेत्र शहर में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र रोड स्थित प्राइवेट स्कूल में सुबह प्रार्थना कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान हरनूर के पीछे खड़े छात्र ने हरनूर से कुछ कहा। जिस पर स्कूल के एक प्राध्यापक की नजर पड़ी। जिससे गुस्से में आकर प्राध्यापक विक्रम सिंह ने पीछे से अचानक हरनूर पर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए । इसी बीच हरनूर के कान पर थप्पड़ जा लगा और उसके कान से खून बहने लगा।
विज्ञापन


हरनूर को चोट लगने की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां उनकी स्कूल प्रशासन से जमकर बहस हुई। हरनूर के पिता बलजिंद्र सिंह व परिजन मलविंद्र मल्ली ने बताया कि स्कूल में बहस के बाद परिजन बच्चे को साथ ले आए और उसकी पिहोवा में मेडिकल जांच कराई गई। जहां इसे कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कुरुक्षेत्र में कान की जांच के बाद उन्हें अंदर से मांस फटने का पता चला है लेकिन कुरुक्षेत्र एलएनजेपी सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ न होने के चलते पर्दे के फटने की स्थिति जानने के लिए उन्हें पटियाला के एक अस्पताल का पता दिया गया है। वहां जाकर टेस्ट करवाने के बाद कान के पर्दे की हालत की सही स्थिति का पता चल पाएगा।

घटना के बाद टीचर फरार
वहीं घटना के बाद से घबराकर मामलें को बढ़ता देख आरोपी प्राध्यापक स्कूल से अचानक फरार हो गया।

नहीं मिली कोई शिकायत
मामले को लेकर चौकी इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल परिजनों के ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।


स्कूल में प्राध्यापक विक्रम सिंह द्वारा कक्षा 7वीं के छात्र के साथ मारपीट का संज्ञान में आया है। उक्त प्राध्यापक को तुरंत प्रभाव में स्कूल से निलंबित कर दिया गया है। स्कूल में इस प्रकार की हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ’
- विवेक संधू प्रिंसिपल टैगोर स्कूल पिहोवा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed