फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student barbarity beaten by teacher

गलती करने पर छात्र को दी खौफनाक सजा

Sun, 15 Feb 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Sun, 15 Feb 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
student barbarity beaten by teacher

निजी स्कूल में शोर मचाने पर ताइक्वांडो के टीचर ने सातवीं कक्षा के बच्चे को इतना पीटा कि उसके कान से खून बहने लग गया। घटना हरियाणा के यमुनानगर के अंबाला रोड स्थित एक स्कूल की है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर भी प्रिंसिपल ने इस बारे में परिजनों को सूचित नहीं किया। घर पहुंचने पर बच्चे के कान से खून निकलता देख परिजनों ने बच्चे से पूछा तो उसने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में शुक्रवार देर रात आरोपी टीचर और स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

जगाधरी की श्याम सुंदर पुरी कॉलोनी निवासी एडवोकेट बाबू राम शर्मा ने बताया कि उनका बेटा हर्षित शर्मा अंबाला रोड स्थित डीपीएस स्कूल में सातवीं बी कक्षा में पढ़ता है। उनकी बेटी शुभांगी भी दसवीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षित शुक्रवार को अपनी बहन शुभांगी के साथ स्कूल गया था। दोपहर के समय खाली पीरियड होने पर हर्षित कुछ अन्य साथियों के साथ खेल रहा था। इस दौरान ताइक्वांडो का टीचर तेजेंद्र सिंह उनकी कक्षा में आया। आरोप है कि टीचर ने हर्षित को पकड़ लिया और मैदान में ले जाकर उसकी खूब पिटाई की।

इससे बेटे के कान से खून बहने लगा। हर्षित रोने लगा। आरोप है कि टीचर ने हर्षित को पीटने के बाद धमकाया और कहा कि अगर उसने घर इस बारे में बताया तो वह उसकी और पिटाई करेगा।

रात एक बजे छप्पर थाने पहुंचे परिजन

student barbarity beaten by teacher

डवोकेट बाबू राम ने बताया कि छुट्टी के बाद हर्षित सहमा हुआ घर पहुंचा। उसके कान से खून बहता देख उससे इस बारे में पूछा तो टीचर द्वारा की गई पिटाई की बात बताई।

परिजनों का आरोप है कि इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल ने भी बच्चे की पिटाई के बारे में परिजनों को सूचित नहीं किया। अगर बच्चे की कोई गलती है तो पहले परिजनों को सूचित किया जाना चाहिए था, लेकिन स्कूल प्रिंसिपल ने ऐसा नहीं किया। एडवोकेट बाबू राम ने मामले की शिकायत छप्पर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी टीचर तेजेंद्र सिंह और प्रिंसिपल एचके शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

स्कूल की छुट्टी होने पर घर पहुंचे हर्षित को घायल अवस्था में परिजन सिविल अस्पताल जगाधरी में लेकर पहुंचे। परिजनों ने मामले की जानकारी आउट ऑफ स्टेशन गए एडवोकेट बाबू राम को दी। बाबू राम तुरंत अस्पताल पहुंचे। घायल हर्षित को यहां उपचार दिया गया और रात करीब 11 बजे मेडिकल करवाया गया। मेडिकल के बाद परिजन रात को ही करीब एक बजे थाना छप्पर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को दी।

एसआई राजिंद्र, एसएचओ, थाना छप्पर ने बताया कि शिकायत पर आरोपी टीचर और प्रिंसिपल पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को छुट्टी होने पर स्कूल नहीं जा पाए। सोमवार को स्कूल खुलने पर ही आगामी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed