फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   street dogs killed elderly

बीच सड़क कुत्तों ने बुजुर्ग को नोच नोचकर कर मार डाला

Mon, 20 Jul 2015 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा उड़मुड़,होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा उड़मुड़,होशियारपुर(पंजाब) Updated Mon, 20 Jul 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
street dogs killed elderly

टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। गांव चतोवाल में लावारिस कुत्तों ने गांव के एक बुजुर्ग को नोच कर मार डाला। मृतक की पहचान गुरबचन सिंह बचना पुत्र सुंदर सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बचना पैदल ही झाजि पिंड से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में लावारिस कुत्तों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


कुत्तों ने नोच-नोच कर उसकी बुरी हालत कर दी लेकिन किसी को उसके बारे में पता नहीं चला। हादसे के काफी समय बाद गांव के कुछ लोगों ने कुत्तों के मुंह पर खून लगा देखा। इस पर आसपास तलाश शुरू की गई कि आखिर कुत्तों के मुंह पर खून कहां से आया। इस दौरान लोगों को सड़क पर बचना खून से लथपथ पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बचना दिमागी तौर पर परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed