{"_id":"60b35be58ebc3e29c3413ee9","slug":"stf-has-seized-8-5-kg-of-opium-from-kaithal-and-kurukshetra-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, साढ़े आठ किलो अफीम के साथ पांच को धर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, साढ़े आठ किलो अफीम के साथ पांच को धर दबोचा
Sun, 30 May 2021 03:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 May 2021 03:03 PM IST
सार
शाहाबाद में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों के कब्जे से पांच किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कैथल और कुरुक्षेत्र से 8.5 किलो अफीम जब्त कर मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शाहाबाद में अफीम के साथ दो को पकड़ा
स्पेशल टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए शाहाबाद के गांव त्योड़ा थेह से एक ट्रक से पांच किलो अफीम बरामद करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि टास्क फोर्स को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक जो कि दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रहा है, अगर उसकी जांच की जाए तो उससे बड़ी मात्रा में अफीम बरामद की जा सकती है।
विज्ञापन
इस पर एसटीएफ टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, एचसी बलकार, एचसी दिनेश, एचसी रोहित व कुलदीप की टीम शनिवार को शाम करीब 6 बजे शाहाबाद के त्योड़ा थेह पर पहुंची और नाकाबंदी करके ट्रक की पहचान करके उसे रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
ट्रक रूकने पर टीम ने तलाशी ली तो ट्रक के केबिन से अफीम बरामद हुई जिसका वजन पांच किलो 100 ग्राम मिला। टीम ने ट्रक में सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान इरशाद और अशफाक निवासी झारखंड के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ शाहाबाद थाना में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Special Task Force of Haryana Police has seized 8.5 kg of opium from Kaithal and Kurukshetra districts and arrested five accused on the charges of drug trafficking. A case has been registered against the accused under relevant sections of NDPS Act. Further probe is underway
— ANI (@ANI) May 30, 2021