{"_id":"5e3c3a3e8ebc3ee6040ab508","slug":"stf-has-arrested-three-drug-smugglers-after-encounter-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में नशा तस्करों और एसटीएफ के बीच मुठभेड़, सात राउंड फायरिंग, फार्च्यूनर और हेरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में नशा तस्करों और एसटीएफ के बीच मुठभेड़, सात राउंड फायरिंग, फार्च्यूनर और हेरोइन बरामद
Thu, 06 Feb 2020 10:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर-अटारी बाईपास पर स्थित खन्ना पेपर मिल के नजदीक पाम विहार में बुधवार देर रात को हुई मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो नशा तस्कर भागने में सफल हो गए। आरोपियों के पास से आधा किलो हेरोइन और फॉर्च्यूनर कार बरामद की गई।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बुधवार रात साढ़े आठ बजे पाम विहार कालोनी पहुंची। वहां उन्होंने कोठी नंबर 62 का दरवाजा खटखटाया। एक महिला बाहर आई और पुलिस को देखकर पीछे मुड़ गई। उसने भीतर बैठे तस्करों को पुलिस के बारे में बताया। इसके बाद तस्करों ने अंदर से पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। कुल सात राउंड फायर किए गए। इसके बाद मनी, पारस और साजन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके का फायदा उठाकर गंजा और जावेद फरार हो गए। सभी आरोपी किराये की कोठी में रहते थे। गंजा और जावेद की पुलिस को काफी समय से तलाश है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई मुठभेड़ :
फरार नशा तस्करों द्वारा पुलिस पर की जा रही गोलीबारी पास स्थित कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।