{"_id":"62b5b50bb2db2f0dac0c82ed","slug":"stf-caught-a-drug-smuggler-with-heroin-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: दो किलो 50 ग्राम हेरोइन और आठ लाख रुपये समेत एक को पकड़ा, आठ लग्जरी गाड़ियां व छह दोपहिया वाहन भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: दो किलो 50 ग्राम हेरोइन और आठ लाख रुपये समेत एक को पकड़ा, आठ लग्जरी गाड़ियां व छह दोपहिया वाहन भी बरामद
Fri, 24 Jun 2022 06:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:37 PM IST
सार
पूछताछ में पता चला कि आरोपी काफी समय से नशा तस्करी कर रहा था। उसने कई बेनामी संपत्ति बनाई है। यही नहीं वाहन रखने का भी शौकीन है। उसके सामने वाले दूसरे घर से फॉर्च्यूनर कार, मर्सिडीज समेत आठ लग्जरी गाड़ियां और छह दोपहिया वाहन मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में एक तस्कर को एसटीएफ ने एक्टिवा पर सेक्टर 39 के गलाडा कम्युनिटी सेंटर के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने दो किलो 50 ग्राम हेरोइन, आठ लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा नशा तस्करी से कमाई गई विभिन्न कंपनियों की आठ लग्जरी गाड़ियां, तीन बाइक और तीन एक्टिवा भी बरामद की। इस मामले में टिब्बा रोड के गुरमेल पार्क निवासी आकाश चोपड़ा उर्फ हनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस नशा तस्करी से बनाई संपत्तियों की जांच में जुट गई है। एसटीएफ के जिला प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने सेक्टर 39 में नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी करता है और इस समय एक्टिवा पर हेरोइन तस्करी के लिए जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 250 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के घर भी हेरोइन की खेप पड़ी है। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से बाकी की हेरोइन बरामद की। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से आठ लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद हुई है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि यह पैसे नशीले पदार्थ को बेचकर ही कमाए हैं।
विज्ञापन
निशानदेही पर बाइक और कारें भी बरामद
पूछताछ में पता चला कि आरोपी काफी समय से नशा तस्करी कर रहा था। उसने कई बेनामी संपत्ति बनाई है। यही नहीं वाहन रखने का भी शौकीन है। उसके सामने वाले दूसरे घर से फॉर्च्यूनर कार, मर्सिडीज समेत आठ लग्जरी गाड़ियां और छह दोपहिया वाहन मिले हैं। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए जिप्सी पर वीआईपी नंबर का स्टीकर लगा रखा था और अपनी कई गाड़ियों के शीशे ब्लैक करा रखे थे। यही नहीं गाड़ियों में हूटर भी लगवा रखे थे ताकि लोगों में उसका रौब रहे।
पिता ने काफी समय पहले कर दिया था बेदखल
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी के पिता कचहरी में चाय की दुकान चलाते थे। आरोपी पहले अपने पिता के साथ काम करता था और इसके बाद वह वहां से भागने लगा। धीरे-धीरे वह नशा तस्करी में संलिप्त हो गया। परिवार को पता चला तो उसे घर से बेदखल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने नशा तस्करी शुरू कर दी।