फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State Minister Naib Saini's nephew kidnapping case

बदमाशों ने पहले एक, फिर पांच करोड़ की मांगी थी फिरौती

Sun, 18 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़ (अंबाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़ (अंबाला) Updated Sun, 18 Jun 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
State Minister Naib Saini's nephew kidnapping case
- फोटो : Demo Pic
राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भतीजे विशाल उर्फ अनीश का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने उसके पिता से एक नहीं बल्कि पांच करोड़ रुपये तक की फिरौती मांगी थी। कुछ-कुछ मिनटों बाद अपहर्ता विशाल के पिता चंदन सिंह को विशाल के ही मोबाइल से फोन लगा रहे थे। इस बीच फिरौती की रकम को बढ़ा रहे थे। पहले एक करोड़ मांगे, लेकिन बाद में पांच करोड़ तक रकम मांगी गई। वहीं, मुलाना विधायक संतोष सारवान पर हमले का मामला सुलझा भी नहीं था कि मंत्री व नारायणगढ़ के विधायक के भतीजे के अपहरण ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन


विशाल के पिता चंदन सिंह ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार शाम गांव मिर्जापुर माजरा से आटा पिसवाने के लिए घर से निकला था। वह मोटरसाइकिल से जा रहा था। गांव रज्जु माजरा के समीप रोड के किनारे पेशाब करने लगा। तभी झाड़ियों में से आधा दर्जन लोग निकले, जिन्होंने विशाल को पकड़कर बांध दिया। फिर उसे गाड़ी में ले जाया गया। रात दस बजे तक वह नहीं लौटा तो सभी परेशान हो गए। इसी बीच सवा दस बजे विशाल के मोबाइल से फोन आया। फोन करने वाले ने धमकाया कि विशाल उनके कब्जे में है। यदि बेटा चाहिए तो एक करोड़ रुपये दो घंटे में लाओ।
विज्ञापन


चंदन सिंह ने जवाब दिया कि इतना पैसा उनके पास नहीं है, लेकिन फोन करने वाले ने फोन काट दिया। इसके बाद 10:22 बजे फिर फोन आया और दो करोड़ की मांग की गई, जब उन्होंने असमर्थता जताई तो बदमाशों ने पांच करोड़ रुपये मांगे और कहा कि अभी वह नारायणगढ़ के समीप ही है। चंदन ने बताया कि इसके बाद उन्होंने राज्यमंत्री नायब सिंह, पुलिस व अन्य को सूचना दी। रात करीब सवा 11 बजे उनका बेटा अचेतावस्था में गांव लाहा के निकट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सायरन की आवाज सुन झाड़ियों में फेंका : विशाल 

State Minister Naib Saini's nephew kidnapping case
सायरन की आवाज सुन झाड़ियों में फेंका : विशाल 
विशाल ने बताया कि करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे पकड़कर बांध दिया था। इसके बाद गाड़ी में डाला। उसका मोबाइल छीनने के बाद कुछ सुंघाया। बदमाश किसी अफजल का नाम पुकार रहे थे, तब उसे मामूली होश था। इसके अलावा वह उसे गांव लाहा के निकट पुल के समीप ले गए। पुलिस सायरन की आवाज सुनकर वह घबरा गए और कुछ क्षणों बाद उसे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। उसके साथ मारपीट की गई थी। विशाल ने बताया उसने रोड पर आकर कई वाहनों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक बाइक सवार हिमांशु नामक युवक आया। इसके बाद उसने परिवार को जानकारी दी। 
 
मोरनी क्षेत्र में मिली मोबाइल की लोकेशन 
पुलिस ने विशाल के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की है। यह पंचकूला के मोरनी क्षेत्र की है। यह इलाका नारायणगढ़ के पास ही है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि शुक्रवार रात मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी थी। करीब सवा 11 बजे विशाल मिल गया था। मामले की गंभीरता देखते हुए रात में नारायणगढ़ में एडीजीपी आरसी मिश्रा व एसपी अभिषेक जोरवाल पहुंच गए थे। पुलिस ने अपहरण व फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया है। अपहरण मामले में परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया है।
 
मुलाना विधायक मामले में भी पुलिस के हाथ खाली
पांच जून को मुलाना विधायक संतोष सारवान की गाड़ी रोककर हमला करने का प्रयास मामला अभी अनसुलझा है। अब विधायक एवं राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भतीजे के अपहरण की घटना हो गई है। एक पखवाड़े में जिले के दो विधायकों से जुड़ी घटनाएं चर्चा का विषय बन गई हैं, जबकि पुलिस के हाथ खाली हैं। 

पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है। आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 
- अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed