{"_id":"585c1b374f1c1b8e03e3b110","slug":"stall-in-a-dispute-over-a-woman-beaten-the-three-screws-on-the-grated","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाल लगाने पर विवाद में महिला को पीटा, तीन पर कसा शिकंजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टाल लगाने पर विवाद में महिला को पीटा, तीन पर कसा शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-30 निवासी महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार को सेक्टर-30 की पार्किंग में स्टॉल लगाने के दौरान विवाद में पड़ोसियों ने महिला व उसके दो बच्चों की पिटाई कर दी। घायल महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और सेक्टर-30 निवासी सुखविंद्र पाल सिंह, हरविंद्र पाल सिंह, सतपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। इनमें से तीन आरोपियों सुखविंद्र, हरविंद्र और हरप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला ने बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर के पास पार्किंग में स्टॉल लगाती है। स्टॉल वाली जगह पर पड़ोसियों ने कार खड़ी कर दी। महिला ने कहा कि जब गाड़ी हटाने के लिए कहा तो सुखविंद्र पाल सिंह, हरविंद्र पाल सिंह, सतपाल सिंह, हरप्रीत सिंह और रणजीत सिंह ने उससे मारपीट की।
इस दौरान दोनों बच्चों ने पड़ोसियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनको भी पीटा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में दो आरोपी सतपाल और रणजीत फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।