दिनदहाड़े एनआईटी प्रोफेसर को चाकू से गोदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिनदहाड़े एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) स्थित सरकारी आवास में सीनियर प्रोफेसर को चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्रोफेसर की हालत को देखते हुए उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस रेफर कर दिया। इस वारदात का पता लगते ही कैंप परिसर में हड़कंप मच गया और एनआईटी के कार्यवाहक निदेशक डॉ. वीके सहगल, प्रोफेसर डॉ. बीआर सेतिया और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और बुरी तरह लहूलुहान सीनियर प्रोफेसर को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया।
हालांकि प्रोफेसर रतन की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मोहाली रेफर कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एनआईटी कर्मी और बच्चे ने सुनी चीख की आवाज
जानकारी के अनुसार एनआईटी में मेकेनिकल के प्रोफेसर डॉ. एसएस रतन बुधवार दुपहर को अपने आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान कपड़े बदलते समय उनके ऊपर अचानक चाकू के प्रहार हुए।
बताया जा रहा है कि ये प्रहार इतनी तेजी से किए कि प्रोफेसर संभल नहीं सके और उनकी चीख पुकार बाहर से गुजर रहे एनआईटी के इलेक्ट्रिशियन ने सुनी और सामने स्थित घर में रहने वाले एक बच्चे ने भी सुनी थी।
ये चीख पुकार सुनने के बाद जैसे ही लोग प्रोफेसर डॉ. रतन के घर पहुंचे तब तक हमलावर फुर्र हो चुका था। इसके बाद एनआईटी के उच्चाधिकारियों को सूचित किया।
चोरी के इरादे से आया था हमलावर!
घटना के समय प्रोफेसर घर में अकेले थे। प्रोफेसर की पत्नी का कुरुक्षेत्र के सेक्टर-17 में बूटीक के नाम से व्यापारिक प्रतिष्ठान है। घटना के समय उनकी पत्नी बूटीक पर थीं, जबकि उनका बेटा बंगलूरू में जॉब पर था।
फोर्टिंज अस्पताल में प्रोफेसर डॉ. रतन के साथ एनआईटी के कार्यवाहक निदेशक डॉ. सहगल और पारिवारिक सदस्य भी गए हैं। माना जा रहा है कि प्रोफेसर पर हमला करने वाला यहां चोरी के मकसद से आया था। क्योंकि वारदात के दौरान इस घर से काफी सामान चोरी है।
साथ ही अलमारी के लॉकर में चाबी लगी थी और सामान बिखरा था। यहां से कितना सामान चोरी हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ था।