{"_id":"57768e044f1c1bd34979a9f2","slug":"stabbed-to-brothers-1-killed-2-injured-accused-couple-and-son-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन भाईयों पर चाकू से हमला, 1 की मौत 2 गंभीर, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन भाईयों पर चाकू से हमला, 1 की मौत 2 गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिशन 3 भाईयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इलाज के दौरान 1 की मौत 2 गंभीर। वारदात चंडीगढ़ के सेक्टर 52 में हुआ। पुलिस ने व्यक्ति की हत्या और उसके दो भाइयों को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने पति, पत्नी व उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा बेटा फरार है।
विज्ञापन
एसपी साउथ नवदीप बराड़ ने बताया कि वीरवार देर रात सेक्टर 52 में तीन भाइयों कृष्ण कुमार (30), राहुल और रिक्की पर वही के रहने वाले परिवार के चार सदस्यों ने चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें कृष्ण की पीजीआई में मौत हो गई । जबकि उसके दोनो भाईयों राहुल और रिक्की का इलाज पीजीआई में ही चल रहा है। राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। कृष्ण कुमार पेशे से ऑटो ड्राइवर था और उसके दो बेटे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया की दोनों परिवारों में अभी पिछले हफ्ते भी झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों में डंडे चले थे। हालांकि उस समय मामला आपस में निपट गया था। पुलिस में किसी तरह की कोई शिकायत नही आई थी।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान टीटू (42) , उसकी पत्नी रेखा के रूप में हुई है। जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। वही, चौथा आरोपी अर्जुन फरार है। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।