{"_id":"57f93e414f1c1b0c2f26f7f2","slug":"speeding-car-collision-killed-head-constable-chandigarh-killed-head-constable-chandigarh-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात सेक्टर 26 में सड़क पार कर रहे हेड कांस्टेबल की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पिछले तीन दिन में शहर में एक महिला समेत पांच लोग सड़क हादसों में मारे जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर लिया है। गाड़ी का नंबर होने के बाद भी पुलिस आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार नही कर सकी। पूरा दिन सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन के एसएचओ कहते रहे कि आरोपी कार चालक थाने में आ रहा है, उसको गिरफ्तार कर लेंगे। बाद में रात में बताया कि आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे सेक्टर 26 पुलिस लाइन से ड्यूटी खत्म कर घर लौटते वक्त हेड कांस्टेबल भूप सिंह (45) को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। भूप सिंह की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भूप सिंह सेक्टर 26 मध्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास से सड़क पार कर सेक्टर 28 की तरफ जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उसको टक्कर मार दी। भूप सिंह के सिर में काफी गहरी चोटें आई थीं।
मौके पर मौजूद एक राहगीर सेक्टर 28 निवासी दीपक कुमार ने 100 नंबर पर फोन कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। दीपक ने कार क ा नंबर भी नोट कर पुलिस को दिया था। मौके पर पहुंची पीसीआर की गाड़ी भूप सिंह को जीएमएसएच 16 लेकर गई । जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान भूप सिंह की शनिवार तड़के मौत हो गई।
विज्ञापन
भूप सिंह मूल रूप से हरियाणा के झज्जर का रहने वाला था। चंडीगढ़ में अपने दो बेटों के साथ सेक्टर 20 में रहता था। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
एसएचओ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन जसपाल सिंह से जब आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहले तो कहा कि आरोपी की पहचान हो गई है बुलाया वो खुद थाने आ रहा है। लेकिन जब रात को पूछा गया तो उन्होंने कहा आरोपी की गिरफ्तारी नही हो पाई है। वह अभी तक फरार है।