फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special child tied with chair at patiala

स्कूल में स्पेशल चाइल्ड को कुर्सी से बांधा, कारण पूछने पर प्रिंसीपल ने मौन साधा

Thu, 23 Nov 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 23 Nov 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
special child tied with chair at patiala
स्पेशल चाइल्ड
प्राइवेट स्कूल में स्पेशल चाइल्ड को कुर्सी से बांधने का मामला सामने आया है। कारण पूछा गया तो टीचर और प्रिंसीपल ने मौन साध लिया। घटना पंजाब के पटियाला की है। स्पेशल बच्चों को पढ़ाने के लिए संचालित शहर के एक निजी स्कूल में बुधवार को एक बच्चे को कुर्सी से बांध दिया गया।
विज्ञापन


मामले की खबर लोगों को तब मिली जब कुछ मीडियाकर्मी अचानक मौके पर पहुंचे और बच्चे को कपड़ों के सहारे कुर्सी से बंधा देख अवाक रह गए। पता चला कि वाकये से जुड़ा मासूम भी एक स्पेशल बच्चा है और वह उसी स्कूल का छात्र है।
विज्ञापन


हालांकि मौके पर गए मीडियाकर्मी ने जब शिक्षकों और प्रिंसिपल से बच्चे को कुर्सी से बांधने का कारण पूछा तो वे जवाब देने से कतराते रहे। दरअसल, बुधवार को स्कूल के ही कुछ अध्यापक अपनी मांगों को लेकर यहां रोष धरना दे रहे थे। इतने में वहां कुछ मीडियाकर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि स्कूल के एक कमरे में मौजूद एक स्पेशल बच्चा कुर्सी के साथ बांधा गया है। जबकि इस बारे में कोई नहीं जानता था कि उसे इस कदम किस गलती की सजा दी गई है। हालांकि बच्चे की लाइव तस्वीरों और वीडियो को भी मीडिया कर्मियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

प्रिंसीपल ने कुछ न कहना मुनासिब समझा

special child tied with chair at patiala
स्पेशल चाइल्ड
मामला तूल पकड़ता देख मौके पर पहुंचे प्रिंसिपल से मीडिया कर्मियों ने पूछताछ करनी चाही, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी कहना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि इतना जरूर कहा कि वे इसकी जांच कर अपने स्तर पर कार्रवाई जरूर करेंगे।

इतना कहते हुए उन्होंने कुर्सी में बंधे बच्चे को मुक्त कराया। तब मीडिया कर्मियों ने  प्रिंसिपल की मौजूदगी में कुर्सी में बंधे बच्चे को इससे मुक्त करने की तस्वीरें भी कैमरे में कैद कर लीं। उधर, समाचार दिए जाने तक इस संबंध में किसी की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी जा सकी थी।

डीसी बोले, प्रशासन की टीम करेगी जांच  
मीडिया कर्मियों ने वाकये से जिला उपायुक्त (पटियाला) कुमार अमित को अवगत करा दिया है। इस पर डीसी ने कहा है कि उनकी ओर से प्रशासन की एक टीम स्कूल में भेजी जाएगी। टीम मामले की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।

कुर्सी से बंधा था बच्चा, धरने पर बैठे थे शिक्षक
बुधवार को शहर के जिस स्कूल में स्पेशल बच्चे को कुर्सी से बांधने का मामला सामने आया, उसी समय वहां के शिक्षक विद्यालय परिसर में धरने पर बैठे थे। उनका कहना था कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें बेहद कम वेतन दिया जाता है। उनकी मांग थी कि वेतन बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed