{"_id":"58b91b424f1c1b026e830bb2","slug":"sonipat-property-dealer-arrested-with-20-lakh-rupees-of-500-and-1000-rupee-old-notes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काले धन को सफेद करने की कोशिश करना प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, इस तरह दबोचा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काले धन को सफेद करने की कोशिश करना प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, इस तरह दबोचा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
गोहाना में लाखों रुपये की पुरानी करेंसी के साथ प्रॉपर्टी डीलर काबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले धन को सफेद कर मोटी कमाई करने की फिराक में घूम रहे एक प्रॉपर्टी डीलर को एसआईटी काबू किया गया है। उससे 500 और 1000 के लाखों रुपये बरामद हुए। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। गोहाना में बैन कर दी गई 500 और 1000 की पुरानी करेंसी के 20 लाख रुपये के साथ प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया गया। काले धन को सफेद करने की फिराक में था आरोपी।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पकड़ा गया व्यक्ति कमीशन लेकर रुपये बदलवाने का काम करता था। एसआईटी गोहाना प्रभारी योगेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति 20 लाख रुपये की पुरानी करेंसी लेकर सोनीपत रोड पर नई सब्जी मंडी में आ रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई महेश कुमार, हवलदार दलबीर, राजमोहन, सेवा सिंह व पवन की टीम ने जाल बिछाया।
इसी बीच एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि वह गन्नौर निवासी रामपाल है। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 लाख रुपये की पुरानी करेंसी मिली, जिसमें 10 लाख रुपये एक-एक हजार रुपये के नोट तथा बाकी 10 लाख रुपये 500-500 रुपये के पुराने नोट मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

एक लाख मिलना था कमीशन
गोहाना में लाखों रुपये की पुरानी करेंसी के साथ प्रॉपर्टी डीलर काबू
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे 10 फीसद कमीशन के रूप में एक लाख रुपये मिलने थे। एक लाख के लिए ही वह पुराने नोट बदलवाने के लिए सोनीपत मंडी में आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
राजू को देनी थी नकदी
आरोपी ने अभी तक की पूछताछ में बताया कि वह नकदी को नरेंद्र नाम के व्यक्ति से लेकर आया था। उसे नकदी को गोहाना में राजू नाम के व्यक्ति को देकर बदलवाना था। अब नकदी किस तरह बदली जानी थी इस बात का और आरोपी द्वारा नरेंद्र व राजू के नाम उजागर करने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। उनके पकड़े जाने के बाद पता लग सकेगा कि वह नकदी को किस तरह ठिकाने लगाना चाहते थे। पुलिस ने इस बारे में आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।