{"_id":"5a59c7934f1c1bfb408b492a","slug":"sonipat-boy-shot-dead-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवारा घूमता था, दोस्त को लेकर घर पहुंच गया तो मां ने आने नहीं दिया, गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवारा घूमता था, दोस्त को लेकर घर पहुंच गया तो मां ने आने नहीं दिया, गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
mother murder
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामकाज न करके अवारागर्दी करता था, रात को दोस्त को लेकर घर पहुंच गया और मां ने उसे आने नहीं दिया तो बेटे ने मां को गोली मार दी। घटना हरियाणा के सोनीपत का है। कुंडली में एक बेटे ने अपनी मां को महज इसलिए गोली मार दी, क्योंकि मां ने बेटे के साथी को रात में घर के अंदर आने से रोका था। गोली मारने के बाद बेटा और उसका साथी भाग गए। महिला के कंधे में गोली लगी है। उसे नरेला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
महिला के बयान पर उसके बेटे और दोस्त पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। गांव नांगल कलां निवासी बबीता (55) बुधवार रात पति कर्मबीर और बेटी रेनू के साथ घर में थीं। इसी दौरान उनका बेटा कमल (23 )अपने एक साथी के साथ घर आया। बबीता ने दरवाजा खोलकर कमल से युवक के बारे में पूछताछ की तो कमल ने कहा कि वह उसका साथी है। बताया गया कि कमल और उसका दोस्त कोई कामकाज नहीं करते। दिनभर यहां-वहां घूमते रहते हैं।
इसी कारण मां ने रात के समय कमल के दोस्त को घर के अंदर लाने से मना कर दिया। इस पर कमल को गुस्सा आ गया और उसने पिस्टल निकालकर मां पर गोली चला दी। बबीता अचानक एक तरफ हट गईं, लेकिन गोली उनके कंधे में लगने के बाद दीवार में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर उनका पति और बेटी भी बाहर आए। इसी दौरान बेटा और उसका साथी भाग गए। महिला के पति ने बबीता को तुरंत नरेला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जब बयान दर्ज कराने की बात कही तो बबीता ने पहले उपचार कराने की बात कही। महिला ने वीरवार को बयान दर्ज कराए। पुलिस ने बबीता के बयान पर उसके बेटे कमल और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। कुंडली के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।