{"_id":"5ba0fc0f867a557ece01e24e","slug":"son-push-his-mother-and-they-dies-by-falling-from-roof-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत में हो रहा था झगड़ा, बेटे ने मां को दिया धक्का, महिला की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत में हो रहा था झगड़ा, बेटे ने मां को दिया धक्का, महिला की हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Updated Tue, 18 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर के थाना सदर के अंतर्गत गांव रखड़ी में सोमवार रात एक बेटे ने मां को छत से धक्का मार दिया। नीचे गिरने से महिला की मौत हो गई। मकान की छत पर बेटे का किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा हो रहा था। मां उसे छुड़वाने की कोशिश कर रही थी। सदर पुलिस ने मंगलवार को मृतका का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
प्रवीन कुमारी (रिश्तेदार) वासी गांव रखड़ी ने बताया कि उसकी भाभी प्यारो बाई के बेटे देस राज की किसी व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई। सोमवार रात साढ़े आठ बजे कुछ व्यक्ति प्यारो के घर आ गए और घर की छत पर ही देसराज के साथ झगड़ा करने लगे। प्यारो अपने बेटे देस राज को छुड़वा रही थी। इसी दौरान बेटे ने धक्का मार दिया जिससे वह छत से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवीन ने बताया कि जो आरोपी देसराज से झगड़ा करने आए थे उन्होंने ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस देस राज पर ही कार्रवाई करने में लगी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन