{"_id":"d428a9cad21171c4c2c97419c1ecbb93","slug":"son-of-businessman-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के बेटे ने खोया 'संयम', फंदा लगा दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के बेटे ने खोया 'संयम', फंदा लगा दे दी जान
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 05 Dec 2013 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक तौर पर परेशान एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-6 निवासी संयम चंडीगढ़ सेक्टर-32 के एसडी स्कूल के कामर्स का 12वीं का छात्र था और चार भाई-बहनों में सबसे छोटा व तीन बहनों का इकलौता भाई था।
संयम की तीनों बहनें शादीशुदा हैं। संयम के पिता बीरबल खुराना (67) चंडीगढ़ सेक्टर-22 में अपना कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि संयम पिछले करीब दो वर्षों से डिप्रेशन का शिकार था और उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि मंगलवार रात वह करीब नौ बजे घर आए। संयम भी घर पर ही था और सबकुछ ठीकठाक था। रात करीब ढाई बजे संयम के पिता बीरबल की अचानक नींद खुली।
उन्होंने देखा कि ड्राइंग रूम की बत्ती जल रही है तो उन्होंने पहले संयम को उसके कमरे में देखा और जब ड्राइंग रूम में पहुंचे तो देखा कि संयम ने चद्दर से फंदा ली है। बीरबल ने अपनी बेटी व पुलिस को सूचित किया।