फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   son of a retired inspector arrest, chandigarh crime

अय्याशी के लिए करता चोरियां, रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा काबू

Wed, 15 Feb 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Feb 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
son of a retired inspector arrest, chandigarh crime
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर चुराने के आरोप में पुलिस ने हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस टीम ने सेक्टर 31-32 लाइट प्वाइंट के पास से पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 16 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान अंबाला सिटी की सोनिया कॉलोनी निवासी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। डीएसपी आपरेशन सेल कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टायर चोरी करने वाला जस्सी अंबाला से चंडीगढ़ आ रहा है। इस पर पुलिस ने सेक्टर 31-32 के लाइट प्वाइंट पर सुबह करीब 7:30 बजे नाका लगाया। जैसे ही जसबीर वहां पहुंचा, उसे दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 12 चोरी के टायर एलॉयज के साथ बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि जसबीर की गिरफ्तारी से पांच टायर चोरी के मामले सुलझा लिए गए हैं।
विज्ञापन


महिंद्रा एक्सयूवी में आता था टायर चुराने
आरोपी अय्याशी के लिए चोरियां करता था। चोरी के लिए भी वह लग्जरी गाड़ी महिंद्रा एक्सयूवी में आता था। आरोपी बड़े बड़े होटलों, डिस्को  जाने व बड़े ब्रांड के कपड़े व जूते खरीदने के लिए टायरों की चोरियां करता था। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में पंजाब की समराला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पिता हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। जसबीर ने ग्रेजुएशन की हुई है। सोमवार को आपरेशन सेल ने जसबीर को चार दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा कोर्ट में पेश किया और 16 फरवरी  तक पुलिस रिमांड पर ले लिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed