फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   son murdered mother brutally due to money dispute

दर्दनाक: बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटा और शव जला दिया

Sun, 30 Aug 2015 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Sun, 30 Aug 2015 10:38 AM IST
विज्ञापन
son murdered mother brutally due to money dispute

रक्षाबंधन के दिन बेटे ने सो रही मां को कुल्हाड़ी से काट डाला और शव को जला दिया। मामला जानकर आपकी रूह कांप उठेगी।

विज्ञापन


मामला हरियाणा में भिवानी के गांव दुर्जनुपर का है। शराब पीने के पैसे नहीं दिए तो बेटे चांदीराम ने मां राजकौर को मौत के घाट उतार दिया और शव को जला दिया। घर से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने सरपंच को सूचना दी और पुलिस को बुलाया।

पुलिस व सरपंच के आने के बाद घर के अंदर जाकर देख गया तो सब हैरान रह गए। चारपाई पर राज कौर का शव जल रहा था। शव अधजली हालत में था। सूचना पर मृतका का बड़ा बेटा राजेश भी घर पहुंचा। राजेश अपनी पत्नी व बच्चों के खेत में मकान बनाकर रहता है। अंदर एक चारपाई पर चांदीराम भी था।
विज्ञापन


मामला समझते देर नहीं लगी। पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाकर मौके से तथ्य जुटाए। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर चांदीराम के खिलाफ हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के लिए पैसे न देने पर की मां की हत्या

son murdered mother brutally due to money dispute

पुलिस को दिए बयान में राजेश ने बताया कि हम दो भाई व दो बहन हैं। मेरे पिता का दो साल पहले देहांत हो चुका है। बहनों की शादी हो चुकी है और वह अलग मकान बनाकर परिवार समेत रहता है। इस मकान में छोटा भाई चांदसिंह उर्फ चांदीराम और मां राजकौर ही रहते थे। चांदीराम नशे का आदि था।

ग्रामीण रामफल ने आकर बताया कि उसकी मां की हालत ठीक नहीं है। घर आकर देखा तो मेरी मां का शव आंगन में चारपाई समेत जला पड़ा था। चांदीराम दूसरे स्थान पर सोया हुआ था। राजेश ने बताया कि चांदीराम ने नशे के लिए रुपये नहीं देने पर गुस्से में मां की हत्या की है। उसने मां से पैसे मांगे थे। मना करने पर गुस्से में सोती हुई मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि महिला राजकौर की हत्या उसके बेटे चांदीराम ने की है। बड़े बेटे राजेश की शिकायत पर चांदीराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

भैंस न बेचने देने और पेंशन के पैसे न देने से खफा था

son murdered mother brutally due to money dispute

मृतका राज कौर को शुक्रवार को ही पेंशन मिली थी। उसका बेटा चांदीराम नशे के लिए बार बार मां से पेंशन की राशी मांग रहा था। मां ने मना कर दिया तो वह नाराज हो गया। बताया जाता है कि मृतका के पास एक भैंस भी थी। शुक्रवार को उसका पुत्र गांव के ही एक व्यक्ति को भैंस बेचकर राशी हड़पना चाहता था। पर मां ने भैंस बेचने से इंकार कर दिया। इससे भी वह नाराज था। इन्हीं वजहों से शुक्रवार देर रात उसने अपनी मां की हत्या कर दी।

हारा जल रहा था, चिंगारी से आग लगी होगी
आरोपी चांदीराम ने अपना गुनाह छिपाने का भी प्रयास किया। सुबह पड़ोसियों ने मृतका के घर से धुआं निकलते देखा तो वे उसके घर पहुंचे। वहां पर लोहे की चारपाई का बाण जलकर राख हो गया था और नीचे मृतका राजकौर का अधजला शव पड़ा था। जब पड़ोसियों ने चांदी राम से पूछा तो उसने बात को छिपाने के लिए कहा कि चारपाई के पास हारा जल रहा था उसी की चिंगारी से आग लगी होगी।

सोचूं थी भैंस बेचकै चांद का ब्याह कर दूंगी
जिस बेटे को मां प्यार से चांद कहती थी और उसकी शादी की तैयारियां कर रही थी, उसी ने बेरहमी से कुल्हाड़ी से उसे मारकर जला दिया। ग्रामीण रामफल, पतराम,धर्मेन्द्र ने बताया कि दो दिन पहले मृतका राजकौर से उनकी बात हुई थी। वह अस्वस्थ लग रही थीं। राजकौर ने उन्हें बातों में बताया था कि भैंस बयाने वाली है। इबकै आच्छे पैसे लागे तो या भैंस बेच दूंगी। अर या सलाह सै कै आधी पूंजी में दूसरी भैंस ल्याउं अर आधी पूंजी में चांद का ब्याह कर दूं। चांद बी 28 साल का हौग्या। इसकी घर गृहस्थी भी बस ज्या अर मेरे सिर तै बोझ भी उतर ज्या। मैं भी सुख की संास ले लूं। इस उमर मै ईब घणा काम कोनी होन्दा।

ऐसा बेटा किसी को न दे भगवान
दुर्जनपुर गांव में हुई दिल दहला देने वाली वारदात की चर्चा दिनभर रही। हर कोई इस घटना के लिए चांदीराम को कोसता रहा और यहीं कहता रहा कि ऐसा बेटा भगवान किसी को न दे। रक्षाबंधन के दिन पूरे गांव पर दाग लगा दिया। सुबह मकान के बाहर भी लोगों की खासी भीड़ जमा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed