{"_id":"65104a99a351a26c82065953","slug":"son-murdered-father-in-nawanshahr-of-punjab-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवांशहर: बेटे ने मांगा शराब के लिए पैसा, पिता ने नहीं दिया, मौत के घाट उतार दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नवांशहर: बेटे ने मांगा शराब के लिए पैसा, पिता ने नहीं दिया, मौत के घाट उतार दिया
Sun, 24 Sep 2023 08:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Sep 2023 08:16 PM IST
सार
एसएचओ नरेश कुमारी की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी बलराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी कोई काम नहीं करता है। वह शराब के लिए पिता सुरिंदर से रुपये मांग रहा था और रुपये न मिलने पर आरोपी ने अपने पिता को पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के नवांशहर में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। पिता का कसूर इतना था कि उसने शराब पीने से रोका और नशे की खातिर रुपये नहीं दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है। मामला गांव सलोह का है।
विज्ञापन
मृतक की बेटी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके भाई का कुछ साल पहले अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। भाई की बेटी गांव सलोह में रह रही है। शनिवार को भतीजी का फोन आया कि दादा की मौत हो गई है। जब वह घर पहुंची तो घर में लोग इकट्ठे थे। उसने बताया कि भतीजी ने उन्हें यह जानकारी दी कि उसके पिता ने दादा सुरेंद्र कुमार को डंडों से पीटा, जिस कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के मुताबिक उनके भाई बलराज सिंह ने करीब तीन साल पहले भी पिता से मारपीट की थी और उनकी बाजू तोड़ दी थी। तब रिश्तेदारों ने बातचीत कर मामले को सुलझा दिया था। अब उन्हें यकीन है कि उनके पिता सुरेंद्र कुमार की मौत भाई बलराज सिंह के पिटाई करने और उससे आई गंभीर चोट से हुई है।
विज्ञापन
एसएचओ नरेश कुमारी की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी बलराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी कोई काम नहीं करता है। वह शराब के लिए पिता सुरिंदर से रुपये मांग रहा था और रुपये न मिलने पर आरोपी ने अपने पिता को पीटा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।