{"_id":"5a3cf5264f1c1b4e718baae2","slug":"son-killed-his-father-punjab-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह को लेकर झगड़ा, बेटे ने पत्नी संग मिलकर कर दी पिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह को लेकर झगड़ा, बेटे ने पत्नी संग मिलकर कर दी पिता की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Dec 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर के अंतर्गत गांव करियां पहलवान में घरेलू कलह के चलते बेटे ने अपनी पत्नी से मिलकर पिता को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भांजे के बयान पर बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
मृतक की पहचान शिंगारा सिंह (70) के तौर पर हुई है। मृतक के भांजे सुखदेव सिंह वासी गांव करियां पहलवान ने पुलिस को बताया कि घर में छोटी-छोटी बातों पर सुखबीर सिंह अपने पिता शिंगारा सिंह से झगड़ता था। वीरवार को किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान सुखबीर सिंह ने अपनी पत्नी सिमरन कौर के साथ मिलकर पिता शिंगारा सिंह को बुरी तरह से पीटा। उनकी दाढ़ी नोच कर खून से लथपथ कर दिया।
इसमें शिंगारा सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें सिविल अस्पताल फिरोजपुर दाखिल करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने सुखदेव सिंह के बयान पर सुखबीर सिंह और सिमरन कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह कर रहे हैं।