{"_id":"588d92604f1c1b313de7fec0","slug":"software-engineer-find-out-mobile-thiever-by-using-unique-technique-at-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर ने घर बैठे तलाश लिया मोबाइल चोर, आप भी आजमा सकते हैं ये तरीका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियर ने घर बैठे तलाश लिया मोबाइल चोर, आप भी आजमा सकते हैं ये तरीका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 Jan 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo pics
इंजीनियर का मोबाइल चोरी हो गया और उसने उसे खुद ही तलाश लिया। इसके लिए उसने जो तरीका यूज किया, देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। घटना चंडीगढ़ की है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने स्मार्ट फोन की मदद से घर में चोरी करने वाले मकान मालिक के बेटे को काबू किया। घर से जब चोरियां होने लगीं तब इंजीनियर ने घर में दो जगह मोबाइल छिपा दिए, जिसमें आरोपी चोरी करता कैद हुआ। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन के एडीशनल एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान सेक्टर-37 निवासी आलोक कांत (43) के रूप में हुई है। मोहाली के फेज-8 में सॉफ्टवेयर कंपनी चलाने वाले अमित शर्मा आरोपी के घर की पहली मंजिल पर किराये पर रहते हैं।
अमित शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी अलमारी से गहने, नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी हो रहा था।

Trending Videos
इस तकनीक के सहारे पकड़ा गया चोर
चोरी
अमित ने चोर को पकड़ने के लिए तकनीक का सहारा लेने की सोची। उसने कमरे में दो स्मार्टफोन छिपाकर रख दिए। अमित ने दोनों फोन मोशन रिकॉर्डिंग मोड पर सेट कर रख दिए। साथ ही उन दोनों फोन को अपने स्मार्ट फोन से कनेक्ट कर लिया।
इसके बाद जब-जब उनके कमरे में कोई आहट होती तो फोन रिकार्डिंग शुरू हो जाती। इसकी नोटिफिकेशन अमित को उसके फोन पर आ जाती। अमित ऑफिस से ही घर में चल रही गतिविधियों की रिकॉर्डिंग में भी देख सकते थे।
27 जनवरी को जैसे ही आलोक कांत उनकी अलमारी से चोरी करने लगा तो मोबाइल में रिकार्डिंग शुरू हो गई। रिकार्डिंग देखकर अमित शर्मा हैरान रह गए। घर में चोरी करता हुआ उनके मकान मालिक का बेटा ही नजर आ रहा था।

रिटायर्ड बैंक मैनेजर का बेटा और कंप्यूटर ग्रेजुएट है आरोपी
माेबाइल काॅलिंग
- फोटो : Desk
रिकार्डिंग देखते ही तुरंत अमित मोहाली से घर पहुंचे और तुरंत सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने रिकार्डिंग देखकर आरोपी आलोक कांत पर चोरी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
अमित ने बताया कि उसके कमरे से करीब 7 से 8 लाख रुपये की ज्वैलरी और नगदी चोरी हो चुकी है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कंप्यूटर ग्रेजुएट है, लेकिन पिछले लंबे समय से बेरोजगार है। आरोपी के पिता बैंक मैनेजर के पद से रिटायर है।