फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snatching news, crime news, snatcher gang news, mohali news

बस में साथ बैठी महिला के कंगन काट रही थी, लोगों ने दबोची

Sun, 13 Mar 2016 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sun, 13 Mar 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
snatching news, crime news, snatcher gang news, mohali news
गिरफ्तार - फोटो : gettty
मोहाली में सक्रिय महिला स्नैचर गिरोह ने फेज-6 में एक महिला को निशाना बनाने की कोशिश की। लोगों ने दबोच लिया। स्नैचर महिला ने फिल्मी स्टाइल में महिला का कंगन काटकर भागने की कोशिश की। लेकिन, इस बीच इलाके के लोगों व पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


महिला की पहचान चरनजीत कौर निवासी पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को महिला को अदालत में पेश किया जाएगा। सरबजीत ने बताया कि उसकी सास एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। वह सास से मिलकर जैसे ही बस में चढ़ने लगी तो उसे लगा कि उसके हाथ में पहनी चूड़ी नहीं।
विज्ञापन


इसी बीच उसकी नजर वहां से भाग रही एक महिला पर पड़ी। उस महिला पर उसे संदेह हुआ। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और फेज-6 में लगे नाके के पास से आरोपी महिला को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि कुछ दिन पहले भी बस स्टैंड से लुधियाना निवासी महिला बस चढ़ रही थी, तो उसके सोने के कंगन काटने की की कोशिश की गई थी। हालांकि, महिला की बेटी की होशियारी से आरोपी महिलाओं को काबू कर लिया गया था। लेकिन बाद में महिला ने शिकायत देने से मना कर दिया था। महिला का तर्क था कि वह बूढ़ी हो चुकी है। ऐसे में किसी भी तरह के कानूनी मामले में नहीं पड़ना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed