फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snatching incidents increased day by day in chandigarh

बाइक सवार झपटमारों ने पूरे दिन पुलिस को छकाया, 3 वारदातों से सहमें लोग

Tue, 13 Feb 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Feb 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
snatching incidents increased day by day in chandigarh
Snatching - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सक्रिय मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने मंगलवार को शहर की पुलिस को खूब छकाया। इस बीच उन्होंने शहर में दो स्थानों पर झपटमारी की। वहीं एक स्थान पर धोखाधड़ी की वारदात भी हुई, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय महज केस ही दर्ज कर सकी। 
विज्ञापन


पहली वारदात : कुक से बीस हजार रुपये छीने
सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज की कैंटीन में बतौर कुक काम करने वाले रोशन लाल मंगलवार दोपहर सेक्टर के ही बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बीस हजार रुपये जमा करवाने पहुंचा था। यहां दो युवकों ने उसे उनका फार्म भरने के लिए कहा तो रोशन लाल ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


तभी रोशन लाल मोबाइल पर कॉल आने के चलते बीस हजार रुपये अपनी पेंट की पीछे की जेब में डालकर बातें करने लगा। वह मोबाइल पर बात करते हुए जैसे ही बैंक से बाहर निकला, मौके का फायदा उठाकर एक युवक रोशन लाल की जेब से बीस हजार रुपये निकालकर अपने साथी सहित वहां से फरार हो जाता है। रोशन लाल झपटमारों के पीछे दौड़, लेकिन वे हाथ नहीं आए। सूचना के बाद थाना-34 के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वारदात : फल विक्रेता के 1600 रुपये उड़ाए 

snatching incidents increased day by day in chandigarh
snatching - फोटो : Demo Photo
दूसरी वारदात : फल विक्रेता के 1600 रुपये उड़ाए 
बाइक सवार दो युवक मंगलवार शाम सेक्टर-45 में रेहड़ी पर अंगूर बेच रहे सेक्टर-26 की बापूधाम कॉलोनी निवासी कैलाश से 1600 रुपये लेकर फरार हो गए। अज्ञात युवकों ने पहले कैलाश को चार किलोग्राम अंगूर पैक करने की बात कही और उसे दो हजार रुपये का नोट दिखाया।

कैलाश ने उन्हें छुट्टे पैसे देने के लिए अपनी जेब से 1600 रुपये निकाले। आरोपी युवकों ने उससे 1600 रुपये तो ले लिए, लेकिन उसे दो हजार रुपये का नोट नहीं दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद थाना-34 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैलाश से पूछताछ के बाद अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

तीसरी वारदात : राहगीर से मोबाइल छीनकर फरार
सेक्टर-44/34 की सड़क पर मंगलवार रात बाइक सवार दो अज्ञात झपटमार जितेंदर नामक राहगीर से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस को जितेंदर ने बताया कि वह मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था कि उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि अचानक हुई वारदात से वह झपटमारों की बाइक का नंबर नोट नहीं कर सका। शिकायत पर थाना-34 पुलिस ने अज्ञात झपटमारों केखिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन उक्त तीनों वारदातों में पुलिस के हाथ देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed