{"_id":"58b086544f1c1bdb2fb233e8","slug":"snatching-incident-in-chandigarh-city-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहीं स्नैचिंग की वारदातें, 2 महिलाओं से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं थम रहीं स्नैचिंग की वारदातें, 2 महिलाओं से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दो अलग-अलग जगहों पर बदमाश दो महिलाओं से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। एक स्नैचिंग की वारदात सेक्टर-22 में और दूसरी सेक्टर-20 में हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली वारदात वीरवार रात को सेक्टर-22 में हुई। जानकारी के अनुसार के अनुसार पीजीआई के कम्यूनिटी मेडिसिन में कार्यरत डॉक्टर लीमालीमला जामिर ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया की वह अपनी एक अन्य डॉक्टर के साथ सेक्टर-22 में एक निजी हेल्थ सेंटर में जा रही थी। जैसे ही वह सेंटर के पास पहुंची तो पार्क़िग में पीछे से एक युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर आया और उसके हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया। महिला ने तुरंत वारदात की सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वहीं सेक्टर-27 की रहने वाली मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह सेक्टर-22 में प्राइवेट जॉब करती है। वीरवार रात को ऑफिस से छुट्टी के बाद वह सेक्टर-20 के कम्यूनिटी सेंटर के पास मुख्य सड़क पर अपने पति को इंतजार कर रही थी। इस दौरान वह अपने पति से फोन पर बात करने लगी थी। तभी उसके पीछे से एक युवक दौड़ता हुआ आया और हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सहायता से मोनिका ने स्नैचिंग की सूचना पुलिस को दी। महिला की शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।