{"_id":"58bae6824f1c1b5243830f91","slug":"snatching-incident-at-chandigarh-youth-caught-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नैचरों का आतंक, महिला से मोबाइल छीनने आए युवक को दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नैचरों का आतंक, महिला से मोबाइल छीनने आए युवक को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से मोबाइल छीनने आए बाइक सवार बदमाश को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर 40 में पार्क के पास वारदात हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सेक्टर 41 स्थित गांव बटेरला निवासी हरदीप सिंह (19) के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 40 निवासी विभा ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 9 बजे पार्क के पास सैर कर रही थी। तभी एक बाइक उसके पास आकर रुकी और उस पर सवार युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनने लगा। लेकिन उसने मोबाइल हाथ से नहीं छोड़ा। इस दौरान विभा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला का शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बदमाश को दबोच लिया।
इसके बाद लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पाते ही सेक्टर 39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर हरदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से अन्य इलाके में हुई स्नैचिंग की वारदातों को उगलवाने में लगी हुई है।